फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ruckus during student general meeting in agra university

छात्र संघ चुनावः आम सभा में निर्दलीय पैनल का हंगामा, शिक्षकों के साथ धक्कामुक्की

Sat, 14 Oct 2017 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 14 Oct 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
ruckus during student general meeting in agra university
छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर छात्रसंघ चुनाव का प्रचार आज शाम पांच बजे थम जाएगा। मतदान 16 अक्तूबर को होना है। इससे पहले चुनाव के दौरान विवाद हो ही गया। शनिवार को विवि के जेपी सभागार में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अपनी बात रखने को जुटे थे। यहीं हंगामा होने लगा।
विज्ञापन


बता दें कि आगरा विवि के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में शनिवार को अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ‘छात्र कल्याण एवं विश्वविद्यालय के विकास में भावी अध्यक्ष की भूमिका’ विषय पर अपने विचार रख रहे थे। इसके लिए प्रत्येक प्रत्याशी को 10-10 मिनट का समय दिया गया। 
विज्ञापन


छात्रों को परिचय पत्र से सभागार में प्रवेश मिलना था। दोपहर डेढ़ बजे से कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान निर्दलीय पैनल ने आरोप लगाया कि आईकार्ड से प्रवेश न दिये जाने के कारण कई संगठनों के पदाधिकारी घुस गए हैं। जो कि बाहर से आये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ruckus during student general meeting in agra university
छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
कुलपति और शिक्षकों के समझाने पर भी ये लोग शोर मचाते रहे। ऐसे में हंगामे के बीच केवल दो प्रत्याशी ही अपनी बात रख पाए। आरोप है कि छात्र नेताओं ने शिक्षकों के साथ धक्कामुक्की की। कुलपति के साथ भी धक्का मुक्की की कोशिश की गई। 

बाद में सूचना पर पुलिस के आने पर मामला शांत हुआ। दोबारा बचे हुए दो प्रत्याशी को बोलने का मौका दिया गया। इसके बाद सभी बाहर चले गए। बताया जा रहा है कि छात्र संगठन के लोग हंगामे के मकसद से ही जेपी सभागार पहुंचे थे।

ruckus during student general meeting in agra university
अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
चुनाव के लिए छात्र संगठनों और निर्दलीय पैनल ने भीड़ के माध्यम से ताकत भी दिखाने की कोशिश की। इस बार निर्धारित स्थानों पर ही हाथ से लिखे पोस्टर लगाए गए। शुक्रवार को कुछ प्रत्याशियों के समर्थक प्रिंटेड पैम्फ्लेट बांटते नजर आए। 

हालांकि सभी संगठन एबीवीपी, एनएसयूआई, समाजवादी छात्रसभा और निर्दलीय पैनल सोशल मीडिया के जरिये भी खूब प्रचार कर रहे हैं। संस्थानों में छात्र-छात्राओं से संपर्क कर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed