फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruckus created outside private hospital after keeping woman's dead body

Agra News: महिला का शव रख निजी अस्पताल के बाहर किया हंगामा

Wed, 17 Jul 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Jul 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Ruckus created outside private hospital after keeping woman's dead body
हंगामा करते लोग।
मैनपुरी। शहर में जिला महिला अस्पताल के पास एक निजी अस्पताल के बाहर बुधवार की शाम कुछ लोगों ने महिला का शव रखकर हंगामा किया। हालांकि बाद में परिजन बिना किसी शिकायत के ही शव को लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला भक्ति निवासी राजवीर सिंह की 38 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी का जिला महिला अस्पताल के निकट स्थित एक निजी हाॅस्पिटल में ऑपरेशन 19 दिन पहले कराया गया था। दो दिन पहले महिला की हालत बिगड़ी तो परिजन फिर से महिला को लेकर संबंधित निजी अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। बुधवार की दोपहर बाद महिला की सैफई में मौत हो गई। महिला का शव लेकर बुधवार की शाम परिजन संबंधित निजी अस्पताल पहुंचे और शव को अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजन का आरोप था कि निजी अस्पताल में महिला का ऑपरेशन सही ढंग से नहीं किया गया है इसलिए महिला की मौत हुई है। हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजन को समझाया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed