फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruckus broke out at midnight in Mathura Stones pelted at police who went to close shops

मथुरा में रात को बवाल: दुकानें बंद कराने गई पुलिस पर पथराव, उल्टे पांव लगानी पड़ी दौड़; सुबह से बाजार बंद

Sun, 12 May 2024 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 May 2024 01:06 PM IST
सार

दिल्ली गेट पर दुकान बंद कराने गई पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। यहां कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। पथराव में दरोगा की कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दबिश देकर 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
 

विज्ञापन
Ruckus broke out at midnight in Mathura Stones pelted at police who went to close shops
मथुरा में आधी रात को हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में शनिवार की देर रात दिल्ली गेट पर दुकानों को बंद कराने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। पथराव में दरोगा की कार के शीशे टूट गए। पुलिस को उल्टे पांव दौड़ लगानी पड़ी। इसके बाद अतरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद मामला शांत हो सका। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। इससे आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली गेट पर दुकानें खुलना आम बात हो गई है। शनिवार की देर रात चौकी प्रभारी मोहित राणा अपनी कार से फोर्स समेत वहां पहुंचे और दुकानदारों से दुकानों को बंद करने के लिए कहा। दुकानदारों से इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। दुकानदारों अपनी दुकानों को बंद करने लगे, तभी कुछ लोगों ने चौकी इंचार्ज की कार पर पथराव कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


दरोगा ने जैसे- तैसे अपनी जान बचाई। इसकी जानकारी  होने पर प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार फोर्स समेत वहां पहुंच गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। पुलिस की दबिश से पूर्व ही घरों में ताला डालकर लोग फरार हो गए।  पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि पुलिस ने रविवार की सुबह वहां पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। लोगों के साथ मारपीट की। विरोध में वहां के दुकानदारों ने दुकाने बंद रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed