फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rto awarded

हादसे को रोकने की कवायद रंग लाई

Sun, 12 Jan 2020 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
rto awarded
12एमएनपी-36- एआरटीओ राजेश कदर्म को सम्मानित करते परिवहन मंत्री - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रोड सेफ्टी के नियमों को सख्ती से लागू करने और हादसों में दस प्रतिशत की गिरावट आने पर मैनपुरी को प्रदेश स्तरीय पुरस्कार मिला है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री ने प्रदेश के सिर्फ छह जिलों को ही पुरस्कार दिया। मैनपुरी का पुरस्कार एआरटीओ राजेश कर्दम को दिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के साथ ही सहायक संभागीय परिवहन विभाग भी रोड सेफ्टी के नियमों को जिले में सख्ती से लागू कराने में जुटा हुआ है। रोड सेफ्टी को लेकर प्रदेश स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले जिलों को 11 जनवरी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। परिवहन अधिकारी अशोक कटारिया ने एआरटीओ राजेश कर्दम को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

राजेश कर्दम ने बताया कि मैनपुरी में सड़क हादसों में दस प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मैनपुरी के अलावा शामली, हमीरपुर, अमरोहा, अयोध्या, कौशाम्बी जिले को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव परिवहन आरके सिंह, परिवहन आयुक्त धीरज साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के ईशन नदी तिराहे, एआरटीओ राजेश कर्दम, यात्री कर अधिकारी कौशलेंद्र सिंह व टीआई देवेंद्र शंकर पांडेय ने चेकिंग की। इस बीच यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 80 वाहन चालकों के चालान काटे गए। एआरटीओ ने लोगों से अपील की कि वह अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed