फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RTE: First phase application process from January 20

आरटीई : पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी से

Mon, 08 Jan 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 08 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
RTE: First phase application process from January 20
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले चरण में प्रवेश के लिए 20 जनवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। पात्र छात्रों का चयन लाटरी के माध्यम से होगा। शिक्षा विभाग ने चार चरणोंं के आवेदन के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है।शासन से शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में गरीब परिवार के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें भरने की व्यवस्था की गई है। ताकि गरीब परिवार के बच्चे भी पढ़ लिख सकेे। नया शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू होना है। सत्र शुरू होने से पहले निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। ऐसे में सीटें खाली न रहने पर गरीब परिवार के बच्चों को आरटीई का लाभ नहीं मिल पाता। शासन से योजना का लाभ गरीब परिवार के बच्चों को देने पर जोर है। जिसके चलते पहलेे चरण के लिए आवेदन 20 जनवरी से 18 फरवरी तक हो सकेगे। 26 फरवरी को लाटरी निकलेगी। छह मार्च तक प्रवेश लिए जा सकेंगे। दूसरे चरण में एक मार्च से 30 मार्च तक आवेदन होंगे। आठ अप्रैल को लाटरी निकलेगी। 17 अप्रैल तक प्रवेश लिए जा सकेंगे। तीसरे चरण में 15 अप्रैल से 8 मई तक आवेदन किए जा सकेंगे। 16 मई को लाटरी निकलेगी। 23 मई तक प्रवेश लिया जा सकेगा। चौथे चरण के लिए एक जून से 30 जून तक आवेदन होगा। 28 जून का लाटरी निकलेगी। सात जुलाई तक प्रवेश लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed