फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RSS workers will aware to people for environmental protection

'पेड़ लगाओ, पानी बचाओ और पॉलीथिन हटाओ' के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा संघ

Mon, 23 Sep 2019 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Sep 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
RSS workers will aware to people for environmental protection
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों के साथ अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में पर्यावरण संरक्षण पर भी चर्चा होगी। स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पौधरोपण, जल संरक्षण और पॉलीथिन के प्रयोग से दूर रहने को लेकर लोगों में जनजागरण करेंगे। आगरा में आरएसएस की अखिल भारतीय पर्यावरण बैठक में 23 प्रांतों से आए 250 सदस्यों को इसका संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन


संघ की ओर से रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित रिसोर्ट में ‘पेड़ लगाओ, पानी बचाओ और पॉलीथिन हटाओ’ विषय पर अखिल भारतीय पर्यावरण बैठक आयोजित की गई। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल थे। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात आदि राज्यों में पर्यावरण असंतुलन के कारण बाढ़ आई है। हिमखंडों के पिघलने से नदियों में बाढ़ आ रही है। इसलिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'जीवन में 100 पेड़ लगाएंगे'

उन्होंने कहा कि राष्ट्र स्वयंसेवक संघ में कुटुम्ब प्रबोधन, समरसता, ग्राम्य विकास आदि गतिविधियों के साथ ही पर्यावरण की नई गतिविधि शामिल हुई है। कहा कि हमें अपने जीवनकाल में न्यूनतम सौ पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए। संघ ने पौधरोपण, जलसंरक्षण के साथ ही पॉलीथिन से होने वाले प्रदूषण को दूर करने की दिशा में करेगा। 

दूसरे सत्र में विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए कार्यों के अनुभव साझा किए। तीसरे सत्र में पर्यावरण गतिविधि के दायित्व, कार्ययोजना तथा संगठनात्मक कार्यों के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान आओ पर्यावरण बचाए, पर्यावरण एक आत्मोत्कर्ष सहित दो अन्य पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

बैठक में 23 प्रांतों के पर्यावरण गतिविधि से जुड़े करीब 250 कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। पर्यावरण गतिविधि के अखिल भारतीय प्रमुख गोपाल आर्य, अखिल भारतीय सह प्रमुख राकेश जैन, ब्रज प्रांत के संपर्क प्रमुख प्रमोद शर्मा, सह विभाग कार्यवाह सुनील दीक्षित, खगेश कुमार, मनीष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed