{"_id":"60065cbb8ebc3e2e7c2824fd","slug":"rss-will-seek-support-from-sp-and-bsp-for-ram-mandir-construction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए भाजपा के साथ सपा-बसपा से भी सहयोग मांगेगा संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए भाजपा के साथ सपा-बसपा से भी सहयोग मांगेगा संघ
Wed, 20 Jan 2021 08:55 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 20 Jan 2021 08:55 AM IST
सार
- चार दिवसीय प्रवास पर वृंदावन पहुंचे हैं संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत
- राममंदिर निर्माण के लिए भाजपा के साथ बसपा और सपा के सहयोग पर भी चर्चा
विज्ञापन
वृंदावन में कार से केशवधाम जाते मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने ब्रज प्रांत कार्यकारिणी सहित शीर्ष पदाधिकारियों के साथ राममंदिर निर्माण समर्पण राशि संग्रह अभियान पर चर्चा की। इस अभियान को घर-घर पहुंचने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के सहयोग को लेकर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन
मोहन भागवत सोमवार को शाम करीब 5:40 बजे वृंदावन स्थित केशवधाम पहुंचे, यहां उनका स्वागत क्षेत्र प्रचारक आलोक और प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने किया। केशवधाम परिसर स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर और शिव मंदिर के दर्शन के बाद सरसंघचालक यहां पूर्व निर्धारित संघ की गतिविधियों में शामिल हुए। रात को प्रांत और क्षेत्र प्रचारकों की बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक में ब्रज प्रांत के पदाधिकारियों के साथ संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई। इसमें पिछले दिनों कार्यकारिणी का हिस्सा बने नवीन पदाधिकारियों से परिचय भी किया। सह कार्यवाह दत्तात्रेय होशबाले की मौजूदगी में प्रांत कार्यवाह राजपाल, सह प्रांत कार्यवाह राजकुमार सहित ब्रज प्रांत के 44 पदाधिकारी इस बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण राशि संग्रह पर चर्चा
पहले दिन बैठक में श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण राशि संग्रह का मुद्दा छाया रहा। इसमें प्रत्येक घर तक पहुंचने की रणनीति में भाजपा के साथ सपा और बसपा को भी साथ लेकर लोगों से जुड़ने पर मंथन किया गया। बैठक का यह दौर मंगलवार को भी चलेगा।
माना जा रहा है कि सरसंघचालक मोहन भागवत के प्रवास के दूसरे दिन वृंदावन के प्रमुख संतों के साथ भी बैठक करेंगे। इसमें अदालत पहुंचे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मामले के साथ हरिद्वार से पहले होने वाले कुंभ मेला बैठक को लेकर चर्चा हो सकती है।
मंगलवार को यह है कार्यक्रम
आरएसएस के प्रांत सह प्रचार प्रमुख ब्रज कीर्ति कुमार ने बताया कि सरसंघचालक मोहन भागवत वृंदावन में चार दिन प्रवास करेंगे। मंगलवार को प्रात: ब्रज प्रांत के विभाग प्रचारक से ऊपर के प्रचारकों एवं गतिविधियों से जुड़े स्वयंसेवकों के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करेंगे और अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
बैठक में कोरोना काल में संघ के स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सेवा कार्यों व कोरोना के कारण समाज पर पड़ने वाले प्रभाव व समाधान पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरसंघचालक का ब्रजप्रांत में प्रवास संघ की नियमित वार्षिक प्रवास योजना का भाग है।