फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rss will be maked bjp MPs report card

BJP सांसदों का ऐसे तैयार हो रहा रिपोर्ट कार्ड, संघ की होगी ये अहम भूमिका

Sat, 03 Mar 2018 06:08 PM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 03 Mar 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
rss will be maked bjp MPs report card
RSS on Pakistan
आपके सांसद कैसे हैं। पब्लिक के प्रति व्यवहार क्या है। फील्ड में कितनी मौजूदगी रही। इन सभी सवालों का जवाब संघ पब्लिक से पूछेगा। इस आधार पर सभी की रिपोर्ट तैयार होगी। मेरठ में हुए राष्ट्रोदय कार्यक्रम के बाद यह कसरत तेजी के साथ शुरू की गई है। 
विज्ञापन


सियासी युद्ध 2019 की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। भाजपा ने अभी से हर सीट पर मंथन करना शुरू कर दिया है। मेरठ में हुए संघ के कार्यक्रम के बाद सभी प्रचारक फील्ड में निकल गए हैं। हर लोकसभा सीट की रिपोर्ट बन रही है। 
विज्ञापन


चुनाव से पहले क्या बेहतर किया जा सकता है। मौजूदा सांसद की उनके क्षेत्र में जनता के बीच क्या स्थिति है। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। संघ के प्रचारकों ने गांव स्तर पर भी चर्चा शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पश्चिमी उत्तरप्रदेश के प्रभारी पदम सिंह का कहना है कि अभी फिलहाल मेरठ में जो राष्ट्रोदय कार्यक्रम हुआ था उसमें तीन लाख से अधिक स्वयंसेवक पहुंचे थे। 

rss will be maked bjp MPs report card
भाजपा - फोटो : amar ujala
अब यह सभी स्वयंसेवक गांव और कस्बों में जाकर लोगों को जोड़ेंगे। नौजवानों की बड़ी टीम तैयार हो रही है। उन्होंने बताया कि हर शहर और कस्बे में जाकर लोगों की समस्याएं संघ सुन रहा है। 

इसमें सांसद और विधायकों के बारे में जो जानकारी मिल रही है उससे पार्टी हाईकमान को अवगत करा दिया जाता है। संघ को भी रिपोर्ट दी जाती है। वहीं भाजपा संगठन स्तर से भी रिपोर्ट तैयार करा रही है। 

संगठन के जो बड़े पदाधिकारी वह भी सांसद के अब तक के कार्यकाल पर पूरा ब्यौरा बना रहे हैं। पार्टी के नेताओं से भी जानकारी ली जा रही है। प्रदेश में कई जगह सांसद और विधायकों के बीच खींचतान भी देखने को मिल रही है। 

इन बिंदुओं पर तैयार हो रही रिपोर्ट

सांसद कितना वक्त अपने क्षेत्र में दे रहे हैं।
सांसद जनसमस्याओं को लेकर कितने गंभीर हैं।
लोकसभा क्षेत्र में उनकी क्या स्थिति है।
जनता के उनके प्रति क्या सोचती है।
सांसद निधि से कितना और कहां-कहां काम कराया।
केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए क्या-क्या किया।
पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी।
कहीं कोई लाबी उनके विरोध में तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed