फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rss warns bjp about stained politician

दागी नेताओं पर टेढ़ी हुई संघ की निगाह, भाजपा नेतृत्व से कहा सजग रहें

Tue, 05 Sep 2017 01:00 PM IST
पुनीत शर्मा/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
पुनीत शर्मा/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Tue, 05 Sep 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
rss warns bjp about stained politician
संघ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
सियासत में अपराधियों की बढ़ती भीड़ पर संघ ने चिंता जाहिर की है। प्रचारकों ने माना कि सियासी चोला पहनकर अपराधी नेता बन जा रहे हैं। युवा वर्ग अभी भी सियासत से दूरी बनाए हुए हैं। लोगों के मन में एक धारणा बन गई है कि राजनीति में वही आ सकता है जिसके पास धन और बल हो। जबकि संघ से निकले तमाम ऐसे लोग हैं जो बहुत गरीब थे और निरंतर परिश्रम और समाजसेवा करके बड़ा मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन


वृंदावन के केशवधाम में हुई प्रचारकों की बैठक में केरल में हुई स्वयंसेवकों की हत्या का मुद्दा गूंजा। कहा गया कि केरल में प्रचारकों के रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती करके संघ को मजबूत किया जाए। पश्चिम बंगाल के साथ ही सभी पूर्वोत्तर राज्यों में संघ को बड़ी ताकत बनाने की बात कही गई। 
विज्ञापन


संघ प्रमुख मोहन भागवत ने प्रचारकों से कहा कि नौजवानों को संघ से जोड़ा जाए, शाखाओं की संख्या बढ़ाई जाए। राजनीति में अपराधियों की बढ़ती संख्या पर भी चिंता जताई। प्रचारकों ने कहा कि इससे सियासत दूषित होती है और लोगों के मन में राजनीति को लेकर एक गलत संदेश जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टियां न दें अपराधियों का स्‍थान

पार्टियों को चाहिए कि अपराधियों को संगठन में स्थान न दें। जनता को भी जागरूक करने की जरूरत है। प्रचारक भी इस संबंध में लोगों को जागरूक करें। यदि चुनाव में कोई अपराधी आता है तो उसका साथ न दें। धर्म और जाति पर वोट न करके देश के लिए वोट किया जाए। चुनाव के वक्त लोगों को याद रखना चाहिए कि वह किसी के हाथ में अपने देश की कमान सौंप रहे हैं।

भारत का नंबर वन दुश्मन है चीन

संघ की बैठक में चीन को भारत का दुश्मन नंबर वन बताया गया। प्रचारकों का कहना था कि चीन को लेकर भारत सरकार को ठोस योजना बनानी चाहिए। ऐसी प्लानिंग की जाए जो कभी चीन कोई हरकत नहीं कर सके। संघ प्रचारकों ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों पर कड़ी चौकसी की जरूरत है। यहां कहा गया कि विश्व में जिस तरह से भारत की एक ताकतवर देश के रूप में पहचान हो रही है उससे दुश्मन देशों पर असर पड़ा है। कोई कदम उठाने से पहले इन देशों को सौ बार सोचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed