फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rss sarsanghchalak mohan bhagwat arrived in vrindavan

संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे वृंदावन, श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर किया मंथन

Mon, 18 Jan 2021 06:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Jan 2021 06:54 PM IST
सार

चार दिवसीय रहेगा प्रवास, भाजपा के साथ बसपा और सपा के सहयोग की रणनीति पर भी चर्चा

विज्ञापन
rss sarsanghchalak mohan bhagwat arrived in vrindavan
संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत सोमवार की शाम वृंदावन पहुंचे। तीर्थनगरी में अपने चार दिवसीय प्रवास के पहले दिन सरसंघचालक ने ब्रज प्रांत कार्यकारिणी सहित शीर्ष पदाधिकारियों के साथ श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण राशि संग्रह महाअभियान को लेकर चर्चा की। इसमें घर-घर पहुंचने के लिए भाजपा के साथ बसपा और सपा के सहयोग की रणनीति पर भी मंथन किया।

विज्ञापन


सोमवार को शाम 5:40 बजे वृंदावन स्थित केशवधाम पहुंचे संघ प्रमुख का स्वागत क्षेत्र प्रचारक आलोक और प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने किया। केशवधाम परिसर स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर और शिव मंदिर के दर्शन के साथ सरसंघचालक यहां पूर्व निर्धारित संघ की गतिविधियों में शामिल हो गए। देर रात प्रांत व क्षेत्र प्रचारकों की बैठक हुई। 
विज्ञापन


बैठक में ब्रज प्रांत की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों के साथ संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की। इसमें पिछले दिनों कार्यकारिणी का हिस्सा बने नवीन पदाधिकारियों से परिचय भी किया। सह कार्यवाह दत्तात्रेय होशबाले की मौजूदगी में प्रांत कार्यवाह राजपाल, सह प्रांत कार्यवाह राजकुमार सहित ब्रज प्रांत के 44 पदाधिकारी इस बैठक में शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को रात में शुरू हुआ बैठक का यह दौर मंगलवार को भी चलेगा। पहले दिन बैठक में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण राशि संग्रह का मुद्दा छाया रहा। इसमें प्रत्येक घर तक पहुंचने की रणनीति में भाजपा के साथ सपा और बसपा को भी साथ लेकर लोगों से जुड़ने पर मंथन किया गया। माना जा रहा है कि सरसंघचालक मोहन भागवत के प्रवास के दूसरे दिन वृंदावन के प्रमुख संतों के साथ भी बैठक करेंगे। इसमें श्रीकृष्ण जन्मस्थान के साथ हरिद्वार से पहले होने वाले कुंभ मेला बैठक को लेकर चर्चा हो सकती हैं।

प्रचारक एवं गतिविधियों से जुड़े स्वयंसेवकों का करेंगे मार्गदर्शन
आरएसएस के प्रांत सह प्रचार प्रमुख ब्रज कीर्ति कुमार द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरसंघचालक मोहन भागवत वृंदावन में चार दिन प्रवास करेंगे। अपने प्रवास के पहले दिन उन्होंने सायं शाखा में प्रार्थना की। मंगलवार को प्रात: ब्रज प्रांत के विभाग प्रचारक से ऊपर के प्रचारकों एवं गतिविधियों से जुड़े स्वयंसेवकों के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करेंगे और अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। 

बैठक में कोरोना काल में संघ के स्वयंसेवक बंधुओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों व कोरोना के कारण समाज पर पड़ने वाले प्रभाव व समाधान पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरसंघचालक का ब्रजप्रांत में प्रवास संघ की नियमित वार्षिक प्रवास योजना का भाग है। 

सुरक्षा में 500 पुलिसकर्मी तैनात 
मोहन भागवत की सुरक्षा के लिए 500 पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद किए गए हैं। वहीं, सादा वर्दी में पुलिस के अलावा खुफिया विभाग ने भी नजर बनाए रखी है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश ने बताया कि केशवधाम के आसपास पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। यह सभी जवान 12-12 घंटे की ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed