फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RSS organised a procession in its centenary year.

Agra News: आरएसएस ने शताब्दी वर्ष में निकाला पथ संचलन

Fri, 03 Oct 2025 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
RSS organised a procession in its centenary year.
फोटो42सोरोंजी में पथ संचलन निकालते आरएसएस के स्वयं सेवक ।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोरोंजी। तीर्थनगरी में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर भव्य पथ संचलन निकाला गया। स्वयंसेवकों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया। लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। एसटीडीएम इंटर कॉलेज में भी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने भारत माता, संघ के संस्थापक डाॅ. हेडगेवार, गुरु गोलवरकर के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। मुख्य वक्ता सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख कृष्णवीर सिंह ने कहा कि मां भारती की सेवा, राष्ट्रीय एकता और सनातन संस्कृति के संवर्धन को आरएसएस ने अपने 100 वर्ष समर्पित किए हैं। उन्होंने संघ के वर्ष भर में मनाए जाने वाले छह त्योहारों के महत्व को बताया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। भारत माता की झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। इस दौरान नगर संघ चालक डाॅ. एन पी सिंह हल्दिया, बौद्धिक प्रमुख डाॅ. राधा कृष्ण दीक्षित, जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे, नगर कार्यवाह अमित कुमार अग्रवाल समेत 700 से अधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed