{"_id":"600798f58ebc3e2e790066ac","slug":"rss-mohan-bhagwat-speech-in-keshav-dev-dhham-vrindavan-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों को समाज का सजग प्रहरी बनने की आवश्यकता : मोहन भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों को समाज का सजग प्रहरी बनने की आवश्यकता : मोहन भागवत
Thu, 21 Jan 2021 10:27 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजप्रांत में अपने प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने प्रांत कार्यकारिणी व कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण समाज में अनेक प्रकार की समस्याओं ने जन्म लिया है। जिसके समाधान के लिए स्वयंसेवक बंधुओं को समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। जिलास्तर पर अध्ययन करके समाज में स्वास्थ्य के प्रति प्रबोधन करना होगा।
वृंदावन के केशव धाम में आयोजित बैठक में सर संघचालक ने कहा कि शैक्षिक स्तर पर अभावों में जीवनयापन करने वाले वर्ग के बालकों की कोचिंग, पुस्तकें व शुल्क आदि के लिए समाज को अपना दायित्व मानकर सहयोग के लिए जागरूक कीजिए। उन्होंने कहा कि रोजगार की दृष्टि से पलायन कर लौटे बंधुओं को, जिससे परिवार का भरण-पोषण ठीक प्रकार से हो सके, ऐसी योजना बनाकर उनके लिए काम की योजना तथा प्रशिक्षण की महती व्यवस्था करने की भी आवश्यकता है।
यूपी: अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए भाजपा के साथ सपा-बसपा से भी सहयोग मांगेगा संघ
विज्ञापन
अनेक प्रकार से अवसाद में आए बंधुओं की काउंसिलिंग की व्यवस्था के लिए आगे आकर अपना दायित्व पूर्ण करने भी योजना बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शाखा द्वारा व्यक्ति निर्माण तथा गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक जीवन में परिवर्तन के लिए भी समाज को जोड़कर काम किया जाए। संघ के स्वयंसेवकों द्वारा संचालित गतिविधियों का प्रत्यक्ष आचरण हमारे परिवार, व्यवसाय, सामाजिक व व्यक्तिगत जीवन में प्रारंभ हो, ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढे़ और हरियाली और प्रकृति संरक्षण के लिए समाज में चेतना का प्रवाह हो, प्रकृति संरक्षण समाज-परिवार में आचरण बने, इसका भी प्रयास स्वयंसेवकों को करना है।

सपा और बसपा से भी मांगेंगे सहयोग
इससे पहले सोमवार को पहले दिन बैठक में श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण राशि संग्रह का मुद्दा छाया रहा। इसमें प्रत्येक घर तक पहुंचने की रणनीति में भाजपा के साथ सपा और बसपा को भी साथ लेकर लोगों से जुड़ने पर मंथन किया गया।