फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RSS make plan for increasing the organization's strengths

यूपी में 2019 से पहले अपनी ताकत बढ़ाएगा संघ, बनाया ये प्लान

Mon, 24 Sep 2018 04:47 PM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा Updated Mon, 24 Sep 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
RSS make plan for increasing the organization's strengths
rss
लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दोगुनी ताकत में दिखेगा। नए स्वयंसेवक और शाखाओं का विस्तार करने के लिए संघ ने प्रांत मंडल विस्तारक योजना शुरू की है। ब्रज प्रांत में यह अभियान 15 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगा। 
विज्ञापन


प्रदेश भर की आठ हजार न्याय पंचायतों में 10 दिनों के लिए प्रचारक भेजे जा रहे हैं। यह लोग दस दिन तक गांवों में ही रहेंगे। संघ ने प्रदेशभर में आठ हजार ऐसे प्रचारकों की सूची बनानी शुरू कर दी है जो 10 दिनों तक गांव में रह सकें। 
विज्ञापन


ब्रज प्रांत में ही 1175 प्रचारकों की तलाश की जा रही है। इसमें वह स्वयंसेवक रखे जाएंगे जो पहले कभी प्रचारक नहीं रहे हैं। यह प्रचारक न्याय पंचायत मुख्यालय पर तो शाखा लगाएंगे ही न्याय पंचायत के हर गांव और मजरे में शाखा शुरू कराएंगे। संघ से नए स्वयंसेवकों को जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुकलेट में होगी जानकारी

संघ के इतिहास और नीतियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा। इसके लिए संघ एक बुकलेट भी तैयार करा रहा है जो सभी प्रचारकों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस बुकलेट में प्रचारक के लिए हर जानकारी का उल्लेख किया जाएगा। 

संघ के प्रांत शारीरिक प्रमुख प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रज प्रांत में प्रांत मंडल विस्तारक योजना 15 नवंबर से शुरू होगी और 25 नवंबर तक चलेगी। इतने दिन प्रचारक को गांव में ही रहना होगा। यह संघ का बड़ा कार्यक्रम है जिसकी तैयारियां अभी से की जा रही हैं। 

प्रचारकों की सूची तैयार की जा रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से शाखाओं का तो विस्तार होगा ही नए स्वयंसेवक भी बनाए जाने हैं। संघ और संघ से जुड़े सभी संगठनों का इसमें विस्तार किया जाना है। एक नौजवान से लेकर किसान तक को जोड़ा जाना है।  

अक्तूबर से शुरू होंगे प्रशिक्षण वर्ग 

अक्तूबर माह में स्वयंसेवकों के लिए प्रशिक्षण वर्ग शुरू किए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश भर में मंडलवार कार्यक्रम जारी किए जा रहे हैं। ब्रज प्रांत में 20 अक्तूबर से शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इसमें योगा, व्यायाम, खेलकूद के साथ संघ के बारे में भी बताया जाएगा। संघ का इतिहास और नीतियों से लोगों को रूबरू कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed