{"_id":"6967dc5fe879c1e84709d38b","slug":"rss-madhav-bhavan-will-now-be-seen-in-new-look-in-agra-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अब नए रंग रूप में नजर आएगा आरएसएस का माधव भवन, जगदगुरु शंकराचार्य करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अब नए रंग रूप में नजर आएगा आरएसएस का माधव भवन, जगदगुरु शंकराचार्य करेंगे लोकार्पण
Wed, 14 Jan 2026 11:45 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:45 PM IST
सार
आगरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का केंद्र माधव भवन अब नए रंग रूप में नजर आएगा। भवन बनकर तैयार हो चुका है। बृहस्पतिवार को भवन का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
माधव भवन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जयपुर हाउस स्थित कार्यालय माधव भवन नए रंग रूप में नजर आएगा। बृहस्पतिवार को शारदा पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज और सहसर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल नव निर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।
प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने बताया कि 49 साल पहले 1977 से माधव भवन जयपुर हाउस में संघ की गतिविधियों और सेवा कार्यों का प्रमुख केंद्र रहा है। स्थान की आवश्यकता और बढ़ते कार्य विस्तार के लिए भवन का पुनर्निर्माण कराया गया है। लोकार्पण को लेकर स्वयंसेवकों में भारी उत्साह है।
भवन को भगवा ध्वज और फूलों से सजाया गया है। लोकार्पण समारोह में मुख्य वक्ता संघ के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल रहेंगे। प्रांत के विभिन्न जिलों के संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी व स्वयंसेवक इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। सह प्रांत प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी ने बताया कि यह कार्यालय सिर्फ प्रशासनिक भवन नहीं बल्कि समाज जागरण और सेवा कार्यों का पवित्र स्थल है।