फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RSS chief Mohan Bhagwats car tyre burst at Mathura

एक्सप्रेस वे पर हादसे में बाल-बाल बचे मोहन भागवत, आपस में टकराए काफिले के वाहन

Fri, 06 Oct 2017 11:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मांट (मथुरा)
ब्यूरो/ अमर उजाला, मांट (मथुरा) Updated Fri, 06 Oct 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwats car tyre burst at Mathura
हादसे में बाल-बाल बचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
दिल्ली से वृन्दावन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे आरएसएस के संघचालक मोहन भागवत के काफिले की कार यमुना एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि शुक्रवार सवेरे मोहन भागवत अपने काफिले के साथ दिल्ली से वृन्दावन में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। काफिला माइल स्टोन 84 पर कोतवाली सुरीर क्षेत्र पहुंचा ही था कि अचानक काफिले की एक गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त कार से पीछे ही गाड़ी में मोहन भागवत सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा मुहैया कराई और कार को रवाना किया, लेकिन इस घटना में कोई भी घायल नही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मानसी केंद्र का उद्घाटन करने जा रहे थे मथुरा

RSS chief Mohan Bhagwats car tyre burst at Mathura
मोहन भागवत - फोटो : amar ujala bureau
संघ के सर संघचालक मोहन भागवत रामकथा वाचक संत विजय कौशल महाराज के आश्रम में मानसी ध्यान केंद्र का उद्घाटन करने वृंदावन जा रहे थे। बता दें कि उनके साथ इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पहुंचना है। साथ ही प्रदेश के कई मंत्री भी समारोह में मौजूद रहेंगे। 

वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर स्थित निकुंजवन में मानसी ध्यान केंद्र के उद्घाटन समारोह की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही हैं। समारोह में संत विजय कौशल महाराज के शिष्यों सहित एक हजार लोग शामिल होंगे। ध्यान केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत और योग गुरु बाबा रामदेव की उपस्थिति में होगा। इसके बाद अतिथिगण समारोह को संबोधित करेंगे। 

शरद महोत्सव में भी लेंगे भाग
वे यहां स्वामी ज्ञानानंद महाराज के कृष्ण कृपा धाम आश्रम में चल रहे शरद महोत्सव में भी सहभागिता करेंगे। यहां से 11 बजे वह परिक्रमा मार्ग होते निकुंजवन में आयोजित होने वाले मानसी ध्यानकेंद्र उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed