{"_id":"59d7071c4f1c1b70548b5f3e","slug":"rss-chief-mohan-bhagwats-car-tyre-burst-at-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर हादसे में बाल-बाल बचे मोहन भागवत, आपस में टकराए काफिले के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर हादसे में बाल-बाल बचे मोहन भागवत, आपस में टकराए काफिले के वाहन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मांट (मथुरा)
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
हादसे में बाल-बाल बचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से वृन्दावन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे आरएसएस के संघचालक मोहन भागवत के काफिले की कार यमुना एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई।
जानकारी मिली है कि शुक्रवार सवेरे मोहन भागवत अपने काफिले के साथ दिल्ली से वृन्दावन में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। काफिला माइल स्टोन 84 पर कोतवाली सुरीर क्षेत्र पहुंचा ही था कि अचानक काफिले की एक गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
क्षतिग्रस्त कार से पीछे ही गाड़ी में मोहन भागवत सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा मुहैया कराई और कार को रवाना किया, लेकिन इस घटना में कोई भी घायल नही हुआ है।

मानसी केंद्र का उद्घाटन करने जा रहे थे मथुरा
मोहन भागवत
- फोटो : amar ujala bureau
संघ के सर संघचालक मोहन भागवत रामकथा वाचक संत विजय कौशल महाराज के आश्रम में मानसी ध्यान केंद्र का उद्घाटन करने वृंदावन जा रहे थे। बता दें कि उनके साथ इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पहुंचना है। साथ ही प्रदेश के कई मंत्री भी समारोह में मौजूद रहेंगे।
वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर स्थित निकुंजवन में मानसी ध्यान केंद्र के उद्घाटन समारोह की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही हैं। समारोह में संत विजय कौशल महाराज के शिष्यों सहित एक हजार लोग शामिल होंगे। ध्यान केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत और योग गुरु बाबा रामदेव की उपस्थिति में होगा। इसके बाद अतिथिगण समारोह को संबोधित करेंगे।
शरद महोत्सव में भी लेंगे भाग
वे यहां स्वामी ज्ञानानंद महाराज के कृष्ण कृपा धाम आश्रम में चल रहे शरद महोत्सव में भी सहभागिता करेंगे। यहां से 11 बजे वह परिक्रमा मार्ग होते निकुंजवन में आयोजित होने वाले मानसी ध्यानकेंद्र उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।