{"_id":"636fd82036f17f6fbf4786de","slug":"rs-8500-fine-imposed-on-two-shopkeepers-for-getting-dirt-and-polythene-tundla-news-agr553209858","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी और पॉलीथिन मिलने पर दो दुकानदारों पर लगाया 8500 रूपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी और पॉलीथिन मिलने पर दो दुकानदारों पर लगाया 8500 रूपये का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को निरीक्षण के दौरान व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन का भंडारण मिलने पर दो दुकानदारों पर 8500 रुपये का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.के. वर्मा के निर्देशन में हुई।
नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी के. के. वर्मा ने अधीनस्थों के साथ कोटला रोड पर कई दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक दुकान के बाहर गंदगी के ढेर मिले। जिस पर दुकानदार शिवम कुमार पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया।
इसी दुकानदार के यहां पर प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर 5000 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया। निरीक्षण के दौरान नए बाईपास स्थित बंबा चौराहा के समीप पंकज गुप्ता की दुकान पर भी प्रतिबंधित पॉलीथिन मिली। पंकज गुप्ता पर भी 2000 रुपये का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई के दौरान खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार, सफाई नायक वेद प्रकाश बघेल मौजूद रहे।