{"_id":"694b0cec6facde41b80d7384","slug":"rs-57-crore-will-be-spent-on-the-taj-mahotsav-but-shilpgram-will-not-be-decorated-agra-news-c-25-1-agr1035-947735-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ताज महोत्सव में खर्च होंगे 5.7 करोड़, नहीं सजेगा शिल्पग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ताज महोत्सव में खर्च होंगे 5.7 करोड़, नहीं सजेगा शिल्पग्राम
विज्ञापन
ताज महोत्सव
आगरा। ताज महोत्सव में 5.7 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 18 से 27 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस बार शिल्पग्राम नहीं सजेगा। महोत्सव के लिए आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट और तोरा स्थित मैदान का चयन हुआ है। मंगलवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की।
मंडलायुक्त ने टेंडर प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। स्टॉल आवंटन 8 दिसंबर से शुरू हो चुका है। 8 फरवरी तक स्टॉल के लिए आवेदन होंगे। 15 जनवरी तक कलाकार और 20 जनवरी तक कार्यक्रम सूची तय होगी। ताज महोत्सव समिति अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों को प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट के अलावा सदर बाजार, फतेहपुर सीकरी, बटेश्वर में भी आयोजन होंगे। बॉलीवुड नाइट में बड़े कलाकार आमंत्रित किए हैं। मुख्य मंच के साथ एक छोटा मंच भी बनेगा। जहां स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। बैठक में डीएम अरविंद बंगारी, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
थीम बनाओ, 10 हजार का इनाम पाओ
- ताज महोत्सव की थीम के लिए 15 जनवरी तक समिति ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित थीम के लिए प्रतिभागी को 10 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। ई-मेल, डाक से 64, ताज रोड स्थित उप्र. पर्यटन कार्यालय पर स्वरचित थीम का आवेदन जमा किया जा सकता है।