फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rs 20,000 prize arrested, absconding for four years

Agra News: चार साल से फरार चल रहा 20 हजार का इनामी गिरफ्तार

Wed, 04 Jan 2023 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Rs 20,000 prize arrested, absconding for four years
घिरोर।
विज्ञापन

पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में करीब चार साल से वांछित आरोपी को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। एएसपी ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के विरुद्ध थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गांव गोकुलपुर निवासी भानू यादव मिलावटी शराब का धंधेबाज है, उसके खिलाफ घिरोर थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ पुलिस द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई। चार साल से वह फरार चल रहा था। एएसपी राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि गैंगस्टर भानू यादव को बड़ाहार मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी मिले। एएसपी ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी पर एसपी द्वारा 20 हजार रुपया का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed