{"_id":"648ea7665ec9d2b5350e2203","slug":"rpf-will-control-the-crowd-of-guru-purnima-fair-training-is-being-given-to-250-jawans-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: गुरु पूर्णिमा मेले की भीड़ को नियंत्रित करेगी आरपीएफ, 250 जवानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गुरु पूर्णिमा मेले की भीड़ को नियंत्रित करेगी आरपीएफ, 250 जवानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
Sun, 18 Jun 2023 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:12 PM IST
सार
गुरु पूर्णिमा मेला 27 जून से शुरू हो रहा है। इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। भीड़ के नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ के जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
आरपीएफ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इसी महीने मथुरा में शुरू होने वाले गुरु पूर्णिमा और गोवर्धन मेले के लिए आरपीएफ को भी तैयार किया जा रहा है। ये ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करेंगे। इसके लिए 250 जवानों को चरणबद्ध तरीके से पांच दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन ने बताया कि गुरु पूर्णिमा, गोवर्धन मथुरा मेला 27 जून से 4 जुलाई तक है। इसमें अधिक संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों का प्रयोग आवागमन के लिए करते हैं। भीड़ देखकर ऐसे में अराजकतत्व भी सक्रिय हो जाते हैं। व्यवस्था के लिए मुख्यालय से 250 जवानों की अतिरिक्त मांग की है।
विज्ञापन
इनमें से 25-25 जवानों को पांच दिन का विशेष प्रशिक्षण शुरू भी हो गया है। इसमें उत्पात रोकने, धरना-प्रदर्शन पर नियंत्रण, भीड़ को मनोवैज्ञानिक ढंग से समझाने और रेल संसाधनों की सुरक्षा समेत कई बिंदु शामिल हैं।
विज्ञापन