{"_id":"66d4af9de2dea0c7b70807da","slug":"rpf-took-action-against-loader-vehicle-driver-kasganj-news-c-175-1-agr1054-120315-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आरपीएफ ने लोडर वाहन चालक के खिलाफ की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आरपीएफ ने लोडर वाहन चालक के खिलाफ की कार्रवाई
Sun, 01 Sep 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 01 Sep 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
शहर के अमांपुर मार्ग पर शनिवार को लोडर वाहन के टक्कर मारने से रेलवे क्राॅसिंग गेट क्षतिग्रस्त हुआ था। इस मामले में आरपीएफ ने लोडर वाहन के चालक के खिलाफ कार्रवाई की। चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। लोडर वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
कानपुर रेल मार्ग पर शनिवार की दोपहर 1.45 बजे के करीब एक लोडर वाहन ने गेट संख्या 248 के फाटक में फिल्मी अंदाज में टक्कर मारकर उड़ा दिया। इस हादसे में गेट का बूम क्षतिग्रस्त होकर ओएचई तार पर गिरा, इस पर ओएचई तार टूटकर गिर गया। हादसे के बाद चालक मय वाहन के मौके से फरार हो गया था।
बूम के साथ तार टूटने से कानपुर रेलमार्ग के साथ सड़क मार्ग पर यातायात करीब 2 घंटा 20 मिनट तक बाधित रहे। साथ ही इस रेल मार्ग पर कई ट्रेनें एक से ढाई घंटे तक प्रभावित रहीं। वहीं सड़क मार्ग पर भी वाहन फंसे रहे। मार्ग बाधित होने पर वाहन चालक मार्ग बदलकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। मामले में आरपीएफ ने लोडर वाहन चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट कर धाराओं में मुकद्दमा पंजीकृत किया। साथ ही आरोपी की तलाश में जुट गई। वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ ने टीम का गठन भी किया है।
विज्ञापन
लोडर वाहन चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 160,153,174 के तहत मुकद्दमा पंजीकृत किया है। शीघ्र ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।- आरपी सिंह, आरपीएफ प्रभारी पोस्ट कासगंज
वाहन निकालने की जल्दबाजी में टूटते है गेट
ट्रेनों के आवगमन पर मार्ग पर बने क्रॉसिंग को गेट के बंद करता है। गेट बंद करते समय अक्सर वहां से गुजरने वाहनों में जल्दबाजी रहती है। जल्दबाजी के चलते कई बार वाहन क्रॉसिंग के अंदर ही फंस जाते हैं। ट्रेन गुजरने के बाद उन्हें निकाला जाता है। कई वाहन चालक जल्दबाजी के चलते अपनी गति को नियंत्रित नहीं कर पाते और क्राॅसिंग के गेट को तोड़कर मौके से भाग जाते हैं। आरपीएफ के खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई करने के बाद भी वाहन चालक अपनी हरकत से बाज नही आते है।
जनवरी 2023 से अब तक तोड़े गए गेट का विवरण
दिनांक - गेट संख्या- क्राॅसिंग का स्थान
03-02-2023 - 205 - दरियावगंज
16-02-2023- 309 - अमांपुर रोड़
16-05-2023- 232 - चांडी सहावर
07-06-2023- 221 - गंजडुंडवारा
26-06-2023- 259 - मारहरा
31-07-2023- 221 - गंजडुंडवारा
19-08-2023- 309 - अमांपुर रोड
07-10-2023- 221 - गंजडुंडवारा
15-10-2023 - 205 - दरियावगंज
27-10-2023 - 310 - सहावर गेट
08-11-2023 - 250 - अहरोली
15-12-2023- 232 सी - चांडी सहावर
25-12-2023 - 310 - सहावर गेट
15-05-2024- 259 - मारहरा
25-07-2024 - 250 - अहरोली
31-08-2024- 248 - अमांपुर रोड

प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए अतिथि

प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए अतिथि