{"_id":"618525be59d50970b0042127","slug":"rpf-soilder-save-passenger-life-at-agra-cantt-railway-station-video-goes-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गिरे दो यात्री, आरपीएफ जवान ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गिरे दो यात्री, आरपीएफ जवान ने बचाई जान
Sat, 06 Nov 2021 12:28 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:28 AM IST
सार
आरपीएफ जवान की सतर्कता से दो यात्रियों की जान बच गई। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों का संतुलन बिगड़ा और वे ट्रेन से नीचे गिर पड़े। लेकिन यादवेंद्र सिंह ने बहादुरी का परिचय दिया और दोनों को सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
आगरा: आरपीएफ जवान ने बचाई यात्री की जान
- फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान की बहादुरी से दो यात्रियों की जान बच गई। दोनों यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से गिर पड़े। ट्रेन में ही फंसकर घिसटने लगे। इससे पहले कि दोनों ट्रेन के नीचे आते आरपीएफ के जवान ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को खींचकर सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
पूरी घटना कैंट पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर गाड़ी संख्या 04309 उज्जैनी एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर पहुंची और दो यात्री ट्रेन से नीचे उतरे हुए थे। इसी बीच ट्रेन चलने लगी तो दोनों यात्री बोगी में चढ़ने के लिए दौड़े। एक नीली शर्ट पहने यात्री पीछे से आ जाता है। उसकी जल्दबाजी की वजह से दोनों यात्रियों का संतुलन बिगड़ता है और एक यात्री बोगी के पायदान के पास फंसकर घिसटने लगता है। वहीं दूसरा यात्री ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच खाली जगह में फंस जाता है। प्लेटफार्म पर आरपीएफ कांस्टेबल दौड़ते हुए बोगी के पास पहुंचते हैं और यात्री को खींचकर बाहर निकाल लेते हैं। इस दौरान दूसरा यात्री ट्रेन के साथ घिसटता हुआ आगे चला जाता है। लेकिन कांस्टेबल ने फुर्ती दिखाई और दूसरे यात्री को भी ट्रेन के साथ दौड़ते हुए बचा लिया।
विज्ञापन
यात्रियों के नाम नहीं पता लगे
आरपीएफ छावनी थाना के इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौधरी का कहना है कि कांस्टेबल का नाम अवार्ड के लिए हेडक्वार्टर को भेजा है। दोनों यात्री उसी ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। उनके नाम-पते के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। कांस्टेबल का नाम यादवेंद्र सिंह है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
फिरोजाबाद: एसटीएफ कानपुर और पुलिस ने बरामद किया 441 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
गोवर्धन पूजा: गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर उमड़ा भक्तों का रेला, राधे-राधे के जयकारों से गूंजी ब्रजभूमि