फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   STF Kanpur and police recovered four and a half quintals of ganja two smugglers arrested in firozabad

फिरोजाबाद: एसटीएफ कानपुर और पुलिस ने बरामद किया 441 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 06 Nov 2021 12:29 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 12:29 AM IST
सार

एसटीएफ कानपुर और थाना शिकोहाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। यह खेप ओडिशा से तस्करी कर कैंटर में छिपाकर लाई गई थी। पुलिस कैंटर चालक समेत दो को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
STF Kanpur and police recovered four and a half quintals of ganja two smugglers arrested in firozabad
थाना शिकोहाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में गुरुवार को एसटीएफ कानपुर और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक कैंटर से चार कुंतल गांजा बरामद किया है। पुलिस ने कैंटर चालक और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर कैंटर को जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन


शिकोहाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि कानपुर एसटीएफ के प्रभारी लान सिंह को सूचना मिली थी कि ओडिशा से बड़ी संख्या में एक कैंटर में छिपा कर गांजा लाया जा रहा है। जानकारी होते ही एसटीएफ कानपुर प्रभारी अपने साथ एसआई राजेश कुमार, आरक्षी कमांडो सर्वेश भदौरिया ने नौशेहरा के समीप सर्विस रोड पर कैंटर संख्या यूपी 38 एक्स 9682 को रुकवाया। 
विज्ञापन


441 किलो गांजा बरामद 
तलाशी के दौरान कैंटर से 441 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि तस्कर गंजे को कैंटर के आगे के हिस्से में छिपाकर ला रहे थे। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम पंकज शर्मा निवासी तिलौठी सासनी हाथरस और रिंकू शर्मा निवासी पवन विहार फाउंड्रीनगर एत्माद्दौला आगरा बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह गांजा ओडिशा से लेकर अलीगढ़ जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसटीएफ दोनों युवकों को अपने साथ कानपुर ले गई।
 
इस संबंध में एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि एसटीएफ कानपुर ने बड़ीमात्रा में गांजा सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed