फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RPF returned the purse left at the station to the female passenger.

Agra News: स्टेशन पर छूटे पर्स को आरपीएफ ने महिला यात्री को लौटाया

Tue, 05 Mar 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
RPF returned the purse left at the station to the female passenger.
कासगंज। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब ट्रेन में सवार होने के दौरान महिला यात्री प्रतीक्षालय में अपना पर्स भूल गई। जिसे आरपीएफ ने बरामद कर महिला यात्री को बाद में कासगंज लौटने पर सौंप दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह कांस्टेबल आकाश को ड्यूटी के समय एक लेडीज पर्स लावारिस स्थिति में मिला। जिसे आरपीएफ पोस्ट पर लाकर चेक किया गया। पर्स में 2750 रुपये की नकदी, आभूषण और एक मोबाइल व अन्य सामान था। कुछ देर बात पर्स में मिले मोबाइल पर कॉल आई। जिसमें महिला यात्री अंजली शर्मा निवासी ग्राम मझोला कायमगंज जिला फर्रुखाबाद को जानकारी दी गई कि पर्स आरपीएफ पोस्ट पर है। इसके बाद शाम चार बजे महिला अपने पति अजय के साथ आरपीएफ पोस्ट पहुंची। उससे पूछताछ की गई। उसने बताया कि पर्स वह प्रतीक्षालय में वह भूल गई थी और जल्दी में ट्रेन में सवार हो गई थी।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि महिला यात्री को नकदी, मोबाइल और आभषूण का पर्स उसके हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed