{"_id":"5f95a7c08ebc3e9be74e446e","slug":"rpf-personnel-saved-the-life-of-passenger-lying-in-bathroom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल में आरपीएफ के जवानों ने बचाई यात्री की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल में आरपीएफ के जवानों ने बचाई यात्री की जान
Mon, 26 Oct 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:20 AM IST
सार
यात्री की जेब से मिले मोबाइल पर संपर्क किया तो परिवारीजनों ने बताया कि यात्री रबीउल्लाह पुत्र हबीब निवासी सूजलपुर, गंजडुंडवारा,
कासगंज निवासी है। रबीउल्ला बड़ोदरा से ट्रेन के कोच नंबर एस दो की बर्थ 44 पर यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन
एसएन में भर्ती यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अछनेरा जंक्शन पर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने शौचालय का शीशा तोड़कर बेहोश पड़े रेल यात्री की जान बचाई। आरपीएफ की टीम ने यात्री को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। उसके परिवारीजनों को भी सूचना दी।
लखनऊ-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रविवार की सुबह 8.45 बजे अछनेरा जंक्शन पर रुकी। इसी दरम्यान आरपीएफ के एसआई सुखराम सिंह अपने साथी कांस्टेबलों के साथ चेकिंग के लिए कोच एस-2 में पहुंचे।
ये भी पढ़ें- विजयदशमी के मौके पर ताजमहल में लहराया भगवा, शिव चालीसा का भी किया पाठ
विज्ञापन
यात्रियों ने बताया कि एक यात्री काफी देर से शौचालय में है मगर गेट नहीं खोल रहा है। इस पर आरपीएफ के जवानों ने शौचालय का गेट खुलवाने की कोशिश की। इसके बाद शीशा तोड़कर अंदर देखा तो यात्री बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। इस पर जवानों ने दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला।

यात्री की जेब से मिले मोबाइल पर संपर्क किया तो परिवारीजनों ने बताया कि यात्री रबीउल्लाह पुत्र हबीब निवासी सूजलपुर, गंजडुंडवारा, कासगंज निवासी है। रबीउल्ला बड़ोदरा से ट्रेन के कोच नंबर एस दो की बर्थ 44 पर यात्रा कर रहा था।
यात्री को एंबुलेंस से अछनेरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उसे एसएन मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। यात्री के दामाद शाकिर अली को सूचना दे दी गई। आरपीएफ की टीम में एएसआई विजय सिंह, राज सिंह, सुबोध कुमार, धनीराम शर्मा, योगेंद्र शर्मा भी शामिल थे। आरपीएफ के जवानों की तत्परता की यात्रियों ने सराहना की।