{"_id":"5cdd7b77bdec220717715a47","slug":"rpf-grp-checking-on-agra-cantt-station-after-threatened-tweets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धमकी भरे ट्वीट के बाद आगरा कैंट स्टेशन पर सघन चेकिंग, पकड़े गए 10 'लपके'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी भरे ट्वीट के बाद आगरा कैंट स्टेशन पर सघन चेकिंग, पकड़े गए 10 'लपके'
Thu, 16 May 2019 09:16 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 May 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर चेकिंग करते आरपीएफ और जीआरपी के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएफ के ट्विटर एकाउंट पर सात रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ट्वीट के बाद जीआरपी और आरपीएफ ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 10 लपकों को भी पकड़ लिया। इससे लपकों में अफरातफरी मच गई।
आरपीएफ के ट्विटर एकाउंट पर गुरुवार की सुबह आए सात रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने के ट्वीट के बाद अलर्ट कर दिया गया। दोपहर को सीओ जीआरपी अनुराग दर्शन के साथ आरपीएफ व जीआरपी ने बम निरोधक दस्ते और खोजी श्वान के साथ आगरा कैंट स्टेशन पर सघन चेकिंग की।
प्लेटफार्म नंबर एक से लेकर छह तक बारीकी से चेकिंग की गई। यात्रियों का सामान चेक किया गया। पार्सलघर, यात्री प्रतीक्षालयों के साथ ही ट्रेनों में ही भी चेक किया गया। चेकिंग के चलते स्टेशन पर रेल यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल रहा।

सीओ जीआरपी अनुराग दर्शन ने बताया कि ट्वीट में किसी स्टेशन का नाम नहीं है। जीआरपी ट्वीट करने वाले एकाउंट की छानबीन कर रही है। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ट्वीट के बाद आगरा कैंट, राजा की मंडी, आगरा फोर्ट और ईदगाह स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
सीओ जीआरपी ने बताया कि लगातार चेकिंग की जा रही है। वहीं चेकिंग के दौरान पकड़े गए 10 युवक अपने बारे में सही जानकारी नहीं दे सके। यह लपके प्रतीत हो रहे हैं। आरपीएफ इनके विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।
सीओ जीआरपी ने बताया कि लगातार चेकिंग की जा रही है। वहीं चेकिंग के दौरान पकड़े गए 10 युवक अपने बारे में सही जानकारी नहीं दे सके। यह लपके प्रतीत हो रहे हैं। आरपीएफ इनके विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।