{"_id":"5d35c5d08ebc3e6d0179c8b7","slug":"rpf-agra-arrests-four-miscreants-who-stolen-train-parasol","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलगाड़ियों से गायब हो रहे थे पार्सल, बदमाशों को पकड़ने पर खुली चौंकाने वाली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलगाड़ियों से गायब हो रहे थे पार्सल, बदमाशों को पकड़ने पर खुली चौंकाने वाली चोरी
Tue, 23 Jul 2019 08:52 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 23 Jul 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ट्रेनों के एसएलआर (माल ढुलाई कोच) में रेल चालक बनकर कोच की आयरन शीट काटकर पार्सल उड़ाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। हजारों की कीमत के चोरी के पार्सल भी बरामद किए हैं।
आरपीएफ, आगरा मंडल के कमांडेंट अपूर्व अग्निहोत्री ने बताया कि निजामुद्दीन और कोसीकलां में एसएलआर से बुक माल की चोरी की शिकायतें बढ़ गई थीं। आरपीएफ की स्पेशल टीम ने आगरा फोर्ट स्टेशन से इंदिरा नगर, फिरोजाबाद निवासी शिवनारायण उर्फ गुड्डू को पकड़ा है।
उसके पास से पार्सल के दो पैकेट बरामद किए। गुड्डू के दो साथी कन्हैया जैन उर्फ बर्रा व विनोद गुप्ता फरार हो गए। गुड्डू से पूछताछ के बाद आरपीएफ की स्पेशल टीम ने मथुरा में छापा मारकर सराय ख्वाजा, शाहगंज निवासी सलीम, देवरी रोड सदर, आगरा निवासी दिलीप गोस्वामी और टूंडला निवासी प्रदीप को पकड़ा है।

Trending Videos
प्रदीप ने बताया कि वह निजामुद्दीन से मथुरा के बीच एसएलआर की शीट काटकर चोरी करते हैं। वह ट्रेन चालक बनकर सवारियों को कोच के आसपास से भगा देते हैं। उनके पास से एक लाख रुपये की कीमत का बुक माल बरामद किया गया है।
कमांडेंट ने बताया कि यह माल को बैग में भरकर चेन पुलिंग करके भाग जाते हैं। पार्सल कोचों में चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान में अभी पांच की तलाश है। पकड़े गए बदमाशों के विरुद्ध जीआरपी आगरा फोर्ट और मथुरा में मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं।