Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Route diversions in the city tomorrow; Tazia processions to be taken out.

Agra News: शहर में कल रहेगा रूट डायवर्जन, निकलेंगे ताजियों के जुलूस

Thu, 25 Jun 2026 02:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Route diversions in the city tomorrow; Tazia processions to be taken out.
आगरा। मुहर्रम की दसवीं तारीख 26 जून को शहर में ताजियों के जुलूस निकाले जाएंगे। इसके लिए सुरक्षा के खड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाया जाएगा। यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जुलूस मार्ग पर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें बदले हुए मार्ग से निकाला जाएगा। ऐसे में लोगों को जाम से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि कई गली मोहल्ले से ताजिए के जुलूस निकाले जाते हैं। इसको देखते हुए अलग-अलग पॉइंट पर यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। वाहनों को आने से रोकने और परिवर्तित मार्ग पर निकालने के लिए बैरिकेडिंग भी की जाएगी। हालांकि इस व्यवस्था से भी लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

यह रहेगा रूट डायवर्जन
. पाय चौकी, थाना कोतवाली के ताजिये को देखते हुए धाकरान, सदर भट्ठी की ओर जाने वाले ऑटो/ई-रिक्शा व चारपहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन छीपीटोला, बिजलीघर, चक्कीपाट होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

. धूलियागंज चौराहे से सदर भट्ठी, धाकरान की ओर आने वाले दोपहिया, चारपहिया वाहन सेंट जोंस चौराहा व हरीपर्वत चौराहा होकर जाएंगे।
. पालीवाल पार्क, पीर कल्यानी की ओर से सुल्तानगंज पुलिया को जाने वाले वाहन जीवनी मंडी, वाटर वर्क्स एवं अन्य वैकल्पिक मार्ग से होकर जाएंगे।
. सुल्तानगंज पुलिया से पालीवाल पार्क की ओर वाहन वाटरवर्क्स जीवनी मंडी व अन्य वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे।
. वाटर वर्क्स, कमला नगर की ओर से विजय नगर, भगवान टाॅकीज को जाने वाले दो व चारपहिया वाहन सुल्तानगंज पुलिया, ओवरब्रिज के ऊपर से जाएंगे।
. भगवान टाॅकीज से कमला नगर, वाटरवर्क्स की ओर जाने वाले वाहन सर्विस रोड से न जाकर सुल्तानगंज पुलिया ओवरब्रिज से जाएंगे।
. सुल्तानगंज पुलिया ओवरब्रिज के नीचे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
. एत्माद्दौला तिराहा से नया पुल (आंबेडकर पुल पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।) वाहन रामबाग, वाटरवर्क्स, जीवनी मंडी होकर जाएंगे।
. यमुना किनारा से एत्माद्दौला जाने वाले वाहन जीवनी मंडी, वाटरवर्क्स, रामबाग होकर एत्माद्दौला को जाएंगे।
. दोपहिया, चारपहिया वाहन यमुना किनारे होकर स्टैची पुल से होकर एत्माद्दौला आ जा सकते हैं।
. लोहामंडी की ओर से बोदला की ओर आने वाले वाहन मदिया कटरा, करकुंज, आवास विकास होकर अपने जाएंगे।
. बोदला की ओर से लोहामंडी जाने वाले वाहन कारगिल पेट्रोल पंप, करकुंज होकर जाएंगे।
. रुई की मंडी, भोगीपुरा, सीओडी से ऑटो ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
. तहसील चौराहा से शाहगंज की तरफ ऑटो ई-रिक्शा का आवागमन बंद रहेगा।
. सेंट जोंस से लोहामंडी, बोदला व कोठी मीना बाजार की ओर ऑटो ई-रिक्शा का आवागमन नहीं होगा।
. सदर भट्टी से मीरा हुसैनी तिराहा व हींग की मंडी पुलिया की तरफ समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
. बिजलीघर चौराहा से सुभाष बाजार तिराहा, मदीना होटल तिराहा, सदर भट्ठी की ओर ऑटो और रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह सभी ऑटो ई-रिक्शा ऑलिया रोड, छीपीटोला, रावली होकर जाएंगे।


काम से निकलें तो रूट देख लें
शहर में शुक्रवार को कई जगह डायवर्जन रहेगा। ऐसे में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह रूट देखकर निकलें। जिन रास्तों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित हैं, वहां नहीं जाएं। शाहगंज, लोहामंडी, यमुना किनारा मार्ग, घटिया, बिजलीघर आदि पर पहले से ही जाम की समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed