फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Route diversion will remain till Monday Budaun buses will run via Kadarganj

Kasganj News: सोमवार तक रहेगा रूट डायवर्जन, कादरगंज होकर चलेंगी बदायूं की बसें

Fri, 05 Aug 2022 06:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 06:01 PM IST
सार

कासगंज में सावन के अंतिम सोमवार के चलते अब कांवड़ियों की बढ़ने की उम्मीद है, जिसे लेकर रूट  डायवर्जन किया गया है। 

विज्ञापन
Route diversion will remain till Monday Budaun buses will run via Kadarganj
रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल

विस्तार

कासगंज में सावन के अंतिम सोमवार को देखते हुए शुक्रवार से ही रूट डायवर्जन कर दिया गया है। रोडवेज की बसें कछला व उझियानी न जाकर अब कादरगंज होते हुए बदायूं व बरेली जाएंगी।  सोरों, नगरिया, कछला व उझियानी जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है। 

विज्ञापन


कांवड़ मेले में अंतिम सोमवार को बड़ी संख्या में कांवड़ियों के द्वारा शिव अभिषेक के लिए गंगाजल भरकर कांवड़ ले जाए जाने की संभावना है। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क है। मार्ग पर अधिक भीड़ न रहे और बड़े वाहन न मिलें इसके लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया है। रूट डायवर्जन का असर यात्रियों पर पड़ने लगा है। कासगंज से बदायूं और बदायूं से बरेली दोनों ही नगरों के लिए रोडवेज बसें बदले हुए मार्ग से सोमवार तक संचालित होंगी,  जिसके कारण जो यात्री सोरोंजी, नगरिया, कछला, उझियानी आदि स्थानों पर यात्रा करते थे उन्हें सोमवार तक वाहनों की किल्लत रहेगी। टेंपो आदि से ही अपना सफर तय करना होगा। 

विज्ञापन

यह निर्धारित किया नया रूट

कासगंज से बदायूं के लिए नया रूट अमांपुर, सिढ़पुरा, पटियाली, कादरगंज, कादर चौक, निजामपुर, इस्लामपुर, शेखूपुर होगा। वहीं बदायूं से बरेली के लिए बसें बजीरगंज, आंवला, रामगंगा होती हुई जाएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार से शुरू हुई व्यवस्था 

बस संचालन प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि कांवड़ मेले के कारण शुक्रवार से रूट को बदला गया है। अब नए रूट से होकर बसों का संचालन सोमवार तक होगा। जैसे ही कांवड़ियों की भीड़ कम होगी, पुराने रूट से बसों का संचालन शुरु कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed