{"_id":"6987abe52b439440c0064845","slug":"rotten-potatoes-were-found-dumped-in-the-open-in-poiya-and-jk-nagar-agra-news-c-364-1-ag11010-124843-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पोइया और जेके नगर में खुले में फेंके सड़े-गले आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पोइया और जेके नगर में खुले में फेंके सड़े-गले आलू
Sun, 08 Feb 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
पोइया के नगला आशा में खुले प्लॉट में पड़े सड़े आलू को खाती गाय, स्रोत - वीडियोग्रेप
आगरा। हाथरस रोड पर ट्रालियों मेें लाकर सड़ा-गला आलू पोइया के नगला आशा और जेके नगर में आबादी क्षेत्र के खाली प्लाॅट और खेतों के किनारे फेंका जा रहा है। सड़े आलू की दुर्गंध से क्षेत्रीय लोग परेशान है। लोगों ने कोल्ड स्टोर संचालकों पर आलू फेंकने का आरोप लगाया है और मंडलायुक्त से शिकायत की है।
जेके नगर निवासी किसान मनीष चौहान ने बताया कि कई कोल्ड स्टोर अक्टूबर से ही सड़े-गले अपशिष्ट को खुले में और घरों के आसपास फेंक रहे है। दुर्गंध से घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। कई बार क्षेत्रवासियों के विरोध के बाद भी शीतगृह स्वामी नहीं मान रहे हैं। नगला आशा निवासी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि खेत के पास खाली जमीन है। आए दिन कोल्ड स्टोर से ट्राॅली भरकर सड़े गले आलू फेंके जा रहे हैं। बारिश होने पर अपशिष्ट खेतों में बहकर आता है।
ऐसी कोई शिकायत विभाग में नहीं आई है। मामले की जांच कराएंगे। शीतगृह से सड़े-गले आलू व अन्य अपशिष्ट फेंकने पर रोक है। अगर शीतगृह स्वामी आलू फेंकते है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। - अनीता सिंह, जिला उद्यान अधिकारी