{"_id":"67a250454f716affe60096f5","slug":"rotary-club-will-provide-free-cervical-cancer-vaccination-to-girl-students-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-127402-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रोटरी क्लब छात्राओं को लगवाएगा सर्वाइकल कैंसर के निशुल्क टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रोटरी क्लब छात्राओं को लगवाएगा सर्वाइकल कैंसर के निशुल्क टीके
Tue, 04 Feb 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। विश्व कैंसर दिवस पर रोटरी क्लब राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को स्वच्छता एवं कैंसर बचाव की शपथ दिलाई गई। इसके साथ सर्बाइकल कैंसर से बचाव को क्लब ने निशुल्क टीकाकरण का प्रस्ताव रखा।
पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी, अधिशासी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे, सीओ आंचल चौहान ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी गुप्ता ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। यह महिलाओं के सर्विक्स में विकसित होता है। क्लब के अध्यक्ष सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि क्लब के माध्यम से छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निशुल्क टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए पहले बालिकाओं के माता-पिता से सहमति ली जाएगी। प्रधानाचार्य प्रियंका गुप्ता ने सभी का आभार जताया। इस दौरान प्रदीप शंकर अग्रवान, अनूप सिंहल, संभव जैन, नवीन अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, विनय गुप्ता, गोपाल माहेश्वरी रामचंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।