फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   roof collapse boy died

Agra News: मकान का छज्जा गिरने से 4 साल के बालक की माैत, तीन घायल

Thu, 11 Sep 2025 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
roof collapse boy died
आगरा। शाहगंज के सराय ख्वाजा में बुधवार शाम को एक मकान का जर्जर छज्जा भरभराकर गिर गया। इससे घर के बाहर चारपाई पर बैठे पड़ोसी चालक आफताब, उसकी पत्नी, 2 साल की बेटी और 4 साल बेटा मलबे में दब गए। आनन-फानन में चारों को मोहल्ले के लोग अस्पताल ले गए, जहां चार साल के बालक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अन्य तीनों का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गई। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना शाम तकरीबन 5:30 बजे की है। सराय ख्वाजा के रहने वाले परवेज ने नाई की मंडी के अदनान को अपना मकान बेचा है। इसमें अदनान निर्माण कार्य करा रहा है। इसके लिए तोड़फोड़ की जा रही है। हैमर मशीन ने कार्य चल रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इससे आसपास के मकान में दरार आ गई हैं। बंटी, गुड्डू और लाला के मकान में समस्या है। इस बारे में ठेकेदार से कहा गया, लेकिन मशीन चलाना बंद नहीं किया गया।
विज्ञापन

गुड्डू के घर के सामने रहने वाले चालक आफताब पत्नी फरहीन, बेटी आतिफा (2), रफत (4) और सात महीने के बेटे के साथ गली में चारपाई पर बैठे हुए थे। अचानक गुडडू के घर का छज्जा गिर गया। आफताब सहित चार लोग मलबे की चपेट में आ गए, जबकि सात महीने का बेटा मां की गोद से छिटकर दूर जा गिरा। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायलों को निकाला। इसके बाद नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां रफत को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में आफताब सहित अन्य तीन को एसएन मेडिकल कालेज ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि आतिफा और फरहीन की हालत गंभीर है। एसएन प्राचार्य से बात कर उचित उपचार दिलाया जा रहा है। पड़ोसी के मकान में तोड़फोड़ की जा रही थी। इस वजह से हादसा हुआ। मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से मुआवजे की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed