फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roll ball World Cup champion Prachi participated in a roadshow; flowers were showered upon her.

UP: दुबई में फहराया आगरा की बेटी ने परचम, सातवीं रोल बॉल वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में मारी बाजी; भव्य स्वागत हुआ

Sat, 27 Dec 2025 10:55 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 27 Dec 2025 10:55 AM IST
सार

आगरा पहुंचने पर द प्लेयर ऑफ रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को शहर में रोड शो निकाला। खेल प्रेमियों ने प्राची का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया।

विज्ञापन
Roll ball World Cup champion Prachi participated in a roadshow; flowers were showered upon her.
प्राची पचौरी का हुआ स्वागत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 दुबई में आयोजित सातवीं रोल बॉल वर्ल्ड कप चैंपियनशिप 2025 में आगरा की बेटी प्राची पचौरी ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। आगरा पहुंचने पर द प्लेयर ऑफ रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को शहर में रोड शो निकाला। खेल प्रेमियों ने प्राची का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन


जय हो गीत की धुन पर खुली जीप में सवार होकर प्राची पचौरी ने सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। प्राची ने कहा कि रोल बॉल वर्ल्ड कप खेलने के लिए पिछले 10 साल से मेहनत कर रही थीं। भारत में क्रिकेट बहुत प्रसिद्ध खेल है लेकिन रोल बॉल खेल भारत का भविष्य है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोच सुमित पाराशर, शिक्षक मेघ चतुर्वेदी, हिमांशु बराल और अपने अभिभावक दिग्विजय पचौरी और साधना पचौरी को दिया।
विज्ञापन


करीब 10 किलोमीटर के रोड शो की शुरुआत दोपहर एक बजे शाहदरा चुंगी से हुई। कार्यक्रम संयोजक अमित अग्रवाल व राम अग्रवाल ने बताया कि शाहदरा चुंगी पर भारत विकास परिषद, नुनिहाई पर संजय अग्रवाल, सुल्तानगंज की पुलिया पर सेवा आगरा संस्था, भगवान टाॅकीज चौराहे पर रोल बॉल फेडरेशन, मदिया कटरा पर सुधीर गोयल, बोदला चौराहे पर बोदला व्यापार कमेटी ने स्वागत किया। धन्यवाद पृथ्वीराज सिंह चाहर ने दिया। इस दौरान अध्यक्ष रेनू सैनी, रवींद्र कपिल, अजय सैनी, मनोज पाठक, मुरारी लाल गोयल, राजीव अग्रवाल, शिव सिंह बघेल, अनुष्का चाहर, नेहा अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed