{"_id":"5ee27c4f13bee362f6127690","slug":"roli-tiwari-mishra-lodge-fir-against-samajwadi-leader-on-comment-on-facebook","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, पांच सपाइयों पर मुकदमा, गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के पति नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, पांच सपाइयों पर मुकदमा, गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के पति नामजद
Fri, 12 Jun 2020 12:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:18 AM IST
सार
गोरखपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष के पति और सपा नेता मनुरंजन यादव सहित पांच को नामजद किया है
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश सरकार में राज्य महिला आयोग की सदस्य रहीं रोली तिवारी ने फेसबुक पेज पर उनके खिलाफ अशोभनीय और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में गोरखपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष के पति और सपा नेता मनुरंजन यादव सहित पांच को नामजद किया है। मामले में एसएसपी से भी शिकायत की गई थी।
मंगलमशिला, दयालबाग निवासी डॉ. रोली तिवारी मिश्रा ने पुलिस से शिकायत में बताया कि पांच जून को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक पेज पर एक संदेश दिया था। उन्होंने संदेश की सराहना की। जिसके बाद उन्हें मेंशन और टैग करते हुए कुछ लोगों ने अशोभनीय टिप्पणी करना शुरू कर दिया।
ताजनगरी में 1008 हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 56 पहुंची मृतक संख्या
विज्ञापन
टिप्पणी करने वालों के प्रोफाइल के आगे समाजवादी पार्टी, अखिलेश वादी और यादव लिखा हुआ था। जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। इनमें सपा से गोरखपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष के पति मनुरंजन यादव भी शामिल थे। प्रकरण वायरल होने पर मनुरंजन यादव ने अपने कमेंट डिलीट कर दिए।

Trending Videos
हालांकि उन्होंने कमेंट के स्क्रीन शॉट ले लिए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर सभी वरिष्ठ नेताओं को घटनाक्रम से अवगत कराया। पार्टी स्तर से कार्रवाई नहीं होने पर शिकायत कर रही हूं।
इंस्पेक्टर न्यू आगरा उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमे में गोरखपुर निवासी मनुरंजन यादव, नीरज यादव, उमाशंकर यादव, अमरेश यादव, सिकंदर यादव सिक्कू आजमगढ़ को नामजद किया है। पीड़िता ने कमेंट के स्क्रीन शॉट साक्ष्य के रूप में दिए हैं।
सपा की प्रवक्ता भी रही हैं
रोली तिवारी मिश्रा के पति बीएसएफ में कमांडेंट हैं। इस समय आर्मी हॉस्पिटल में तैनात हैं। वह वर्ष 2012 से 2017 तक राज्य महिला आयोग की सदस्य रहीं। उन्होंने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। समाजवादी पार्टी की मीडिया प्रवक्ता भी रही हैं।