फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roli Tiwari files complaint against five samajwadi party leaders for offensive comments in agra

राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य पर अभद्र टिप्पणी, सपा नेता सहित पांच पर मुकदमा

Fri, 12 Jun 2020 10:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jun 2020 10:14 AM IST
सार

  • अखिलेश यादव के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया था संदेश 
  • संदेश पर रोली तिवारी के कमेंट पर सपाइयों ने की अभद्र टिप्पणी   

विज्ञापन
Roli Tiwari files complaint against five samajwadi party leaders for offensive comments in agra
राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य रोली तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार में राज्य महिला आयोग की सदस्य रहीं रोली तिवारी ने फेसबुक पेज पर उनके खिलाफ अशोभनीय और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में गोरखपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष के पति और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मनुरंजन यादव सहित पांच को नामजद किया है। मामले में एसएसपी से भी शिकायत की गई थी।

विज्ञापन


दयालबाग के मंगलमशिला निवासी डॉ. रोली तिवारी मिश्रा ने पुलिस से शिकायत में बताया कि पांच जून को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक पेज पर एक संदेश दिया था। उन्होंने संदेश की सराहना की। जिसके बाद उन्हें मेंशन और टैग करते हुए कुछ लोगों ने अशोभनीय टिप्पणी करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


जातिसूचक शब्दों का प्रयोग

उन्होंने कहा कि टिप्पणी करने वालों के प्रोफाइल के आगे समाजवादी पार्टी, अखिलेश वादी और यादव लिखा हुआ था। जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। इनमें सपा से गोरखपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष के पति मनुरंजन यादव भी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोली तिवारी ने बताया कि प्रकरण वायरल होने पर मनुरंजन यादव ने अपने कमेंट डिलीट कर दिए। हालांकि उन्होंने कमेंट के स्क्रीन शॉट ले लिए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर सभी वरिष्ठ नेताओं को घटनाक्रम से अवगत कराया। पार्टी स्तर से कार्रवाई नहीं होने पर शिकायत कर रही हूं। 

इंस्पेक्टर न्यू आगरा उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमे में गोरखपुर निवासी मनुरंजन यादव, नीरज यादव, उमाशंकर यादव, अमरेश यादव, सिकंदर यादव सिक्कू आजमगढ़ को नामजद किया है। पीड़िता ने कमेंट के स्क्रीन शॉट साक्ष्य के रूप में दिए हैं। 

सपा की प्रवक्ता भी रही हैं रोली तिवारी

रोली तिवारी मिश्रा के पति बीएसएफ में कमांडेंट हैं। इस समय आर्मी हॉस्पिटल में तैनात हैं। वो वर्ष 2012 से 2017 तक राज्य महिला आयोग की सदस्य रहीं। उन्होंने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। समाजवादी पार्टी की मीडिया प्रवक्ता भी रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed