फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rock paintings in the Sikri hills to be preserved; approval granted.

Agra News: सीकरी की पहाड़ियों में बनी रॉक पेंटिंग होंगी संरक्षित, मिली मंजूरी

Fri, 14 Aug 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Rock paintings in the Sikri hills to be preserved; approval granted.
फतेहपुर सीकरी की रॉक पेंटिंग
आगरा। आठ साल के लंबे इंतजार के बाद फतेहपुर सीकरी की रॉक पेंटिंग को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संरक्षित करने की मंजूरी मिल गई। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की तकनीकी मूल्यांकन समिति (टीईसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

एएसआई महानिदेशक यदुवीर सिंह की अध्यक्षता में धरोहर भवन, नई दिल्ली में हुई बैठक में आगरा के फतेहपुर सीकरी की रॉक पेंटिंग, लद्दाख के स्कुरबुचन स्थित प्राचीन किला, लद्दाख के ही नुब्रा स्थित टेगर में मौजूद जिमखांग गोंगमा और झारखंड के चतरा जिले में मौजूद कोलहुआ पहाड़ी पर मौजूद रॉक कट जैन मूर्तियों, शिलालेख और किले की दीवार को संरक्षित करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी की रॉक पेंटिंग को संरक्षित करने पर सहमति बनी। इस बैठक के बाद अब संरक्षण की प्रक्रिया को एएसआई शुरू करेगा। रसूलपुर, पतसाल और जाजौली की पहाड़ियों में मौजूद रॉक पेंटिंग के संरक्षण की प्राथमिक अधिसूचना जारी की जाएगी। आपत्तियों के बाद अंतिम अधिसूचना जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रागैतिहासिक काल की हैं रॉक पेंटिंग
वर्ष 2020 में इन पेंटिंग को संरक्षित करने का प्रस्ताव दिल्ली भेजा गया था, लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में कमियों के कारण इन पर फैसला नहीं हो सका। प्रागैतिहासिक काल की इन पेंटिंग को संरक्षित करने के लिए आगरा के एक्टिविस्ट डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने एएसआई से इस मामले पर लगातार पैरवी की और आरटीआई के जरिये सवाल पूछे।
तीन साल पहले तत्कालीन केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने भी इन पेंटिंग को सीकरी आकर देखा था। एएसआई की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता कुमार ने बीते माह दोबारा नए सिरे से प्रस्ताव भेजा, जिस पर मूल्यांकन समिति ने यह फैसला लिया है।


आठ साल पहले हाथीखाना हुआ था संरक्षित
आगरा में 70 स्मारक संरक्षित हो चुके हैं। आठ साल पहले अगस्त 2018 में मुगल काल की दो धरोहरें हाथी खाना और हवेली आगा खां संरक्षित हुई थी। हाथीखाना ताजमहल के पूर्वी गेट पर बना है, जबकि हवेली आगा खां यमुना किनारे ताजमहल के पूर्वी गेट पर मौजूद है। इन दोनों स्मारकों के संरक्षण के बाद अब जाकर प्रागैतिहासिक काल की रॉक पेंटिंग सहेजी जाएंगी।

फतेहपुर सीकरी की रॉक पेंटिंग

फतेहपुर सीकरी की रॉक पेंटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed