फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robot will clean operation theater in SN Medical College Agra

UP: अब एसएन मेडिकल कॉलेज में रोबोट करेगा ऑपरेशन थियेटर की सफाई; हवा, उपकरण, फर्श पर मौजूद कीटाणु करेगा नष्ट

Mon, 18 Mar 2024 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Mar 2024 12:03 AM IST
सार

मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग को एआई तकनीक वाला रोबोट दान में मिला है। इसका मूल्य पांच लाख रुपये बताया गया। यह पराबैंगनी किरणों से हवा, उपकरण, फर्श पर मौजूद कीटाणुओं को नष्ट करेगा। 

विज्ञापन
Robot will clean operation theater in SN Medical College Agra
रोबोट

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज भी हाईटेक हो रहा है। अब यहां ऑपरेशन थिएटर और वार्ड को रोबोट कीटाणु मुक्त करेगा। इसका नाम डिसइंफेक्टेट रोबोट है। ये एसएन प्रशासन को दान में मिला है। रोबोट को ईएनटी रोग विभाग में लगाया गया है।

विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कानपुर आईआईटी ने इसे बनाया है। इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। ये आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस तकनीक से कार्य करेगा। ये स्वचालित और अल्ट्रावॉयलेट (पराबैंगनी) किरणों से कीटाणुओं को नष्ट करेगा। इसको एक्टिवेट कर दिया है। अभी ये कार्य मैनुअल किया जा रहा था।

विज्ञापन

ऐसे करेगा काम

यह रोबोट ओटी और वार्ड में जाएगा और अल्ट्रावॉयलेट किरणों से हवा, फर्नीचर, उपकरण, बेड, फर्श समेत सभी जगह पर मौजूद कीटाणुओं को पूरी तरह से नष्ट कर देगा। इससे मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा नहीं रहेगा। रोबोट के कार्य करने से गुणवत्ता और बेहतर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ईएनटी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि कई बार मरीज ओटी और वार्ड में संक्रमित हो जाता है, जिससे दिक्कत और बढ़ जाती है। ये वैज्ञानिक ढंग से ओटी और वार्ड की सफाई रखेगा, इससे कीटाणु पूरी तरह से नष्ट होंगे और मरीज इनसे संक्रमित नहीं होगा। भविष्य में औरों से भी इसी तरह के रोबोट दान में मांगे जा रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से लैस है रोबोट

आईटी कानपुर के आयुष सिंह ने बताया कि यह रोबोट आधुनिक तकनीक से लैस है। इस रोबोट से इलाज करने वाले चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और मरीजों में संक्रमित बीमारियों का खतरा नहीं रहेगा। कार्यक्रम में आईआईटी के प्रो. अंकुश शर्मा, पीयूष मिश्रा, डॉ. अखिल प्रताप सिंह, डॉ. सलोनी सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed