{"_id":"67148d8374c57ebf240f4229","slug":"robbery-in-agra-husband-wife-and-children-were-taken-hostage-then-miscreants-looted-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में डकैती: पति-पत्नी और बच्चों को बनाया बंधक, फिर की बदमाशों ने लूटपाट; लाखों का माल ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में डकैती: पति-पत्नी और बच्चों को बनाया बंधक, फिर की बदमाशों ने लूटपाट; लाखों का माल ले उड़े
Sun, 20 Oct 2024 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:26 AM IST
सार
आगरा के खंदौली में आठ नकाबपोश बदमाशों ने बिल्डिंग ठेकेदार के घर पर धावा बोल दिया। पति-पत्नी और बच्चों को बंधक बनाकर लाखों का माल लूट ले गए।
विज्ञापन
आगरा में डकैती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव उजरई में बदमाशों ने डाका डाला। शनिवार रात 1 बजे बिल्डिंग ठेकेदार दिनेश कुमार के घर में 10 बदमाश घुस आए। घर की पहली मंजिल पर सीढ़ी लगाकर आए बदमाशों ने पति-पत्नी और चार बच्चों को बंधक बना लिया। बच्चों के गले पर चाकू लगा दिया। पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी। बेखाैफ 15 मिनट तक लूटपाट की। 7 लाख के जेवर और नकदी ले गए।
दिनेश कुमार ने 2 साल पहले ही गांव उजरई जाट स्थित त्रिलोकी धाम कॉलोनी में मकान बनवाया है। भूतल पर गोदाम और एक कार्यालय है, जिसमें नाैकर नंदू गढ़ी, थाना बल्देव निवासी रवि रात में रुकता है। पहली मंजिल पर वह खुद परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात वह पत्नी मंजू और बच्चों 9 साल की मोहिनी, 6 साल की डिंपल, 4 साल के रोहित और 6 माह की बेटी के साथ कमरे में सो रहे थे।
रात तकरीबन 1 बजे पत्नी मंजू टाॅयलेट के लिए कमरे से बाहर आईं। तभी मकान के बराबर से निर्माणाधीन मकान से सीढ़ी लगाकर 10 नकाबपोश बदमाश छत पर आ गए। मंजू को दबोच लिया। उन्हें कमरे में ले आए। बदमाश हाथों में तमंचे और चाकू लिए हुए थे। दिनेश पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। 4 बदमाशों ने बच्चों के गले पर चाकू लगाकर काटने की धमकी दी। वह घबरा गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने सबसे पहले मंजू के कुंडल उतारे। पति-पत्नी और बच्चों को एक जगह पर बैठा दिया। चार बदमाश उन पर तमंचा ताने खड़े रहे। बाकी ने अलमारी के ताले तोड़कर 5 लाख रुपये के जेवरात और 2 लाख रुपये नकद निकाल लिए। बेड को भी खंगाला। कई और अलमारियों की तलाशी ली। किचिन में भी तलाशी ली। सामान के डिब्बों को पलटकर देखा।
खिड़की का कांच तोड़कर शोर मचाया
लूटपाट के बाद परिवार को कमरे का गेट बाहर से बंद कर मोबाइल को छत पर फेंककर भाग गए। बदमाशों के जाने के 15 मिनट बाद दिनेश ने कमरे की खिड़की का कांच तोड़कर शोर मचाया। इस पर गोदाम में सो रहा कर्मचारी रवि पहुंच गया। उसने दरवाजा खोला। कारोबारी के गांव में रहने वाले भाई हरचरन को फोन कर पुलिस को जानकारी दी। एसीपी एत्मादपुर पियूष कांत राय, थाना खंदाैली पुलिस पहुंच गई। घटना के बाद से परिवार दहशत में है।