{"_id":"5a4e0c614f1c1b0d788b6bce","slug":"robbery-from-drug-inspector-and-exporter-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने ड्रग इंस्पेक्टर को यूं लगाया चूना, एक्सपोर्टर से भी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजों ने ड्रग इंस्पेक्टर को यूं लगाया चूना, एक्सपोर्टर से भी लूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 04 Jan 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सक्रिय टप्पेबाज गैंग ने दो स्थानों पर कारों से बैग चोरी कर लिए। एत्माद्दौला क्षेत्र में एक्सपोर्टर की कार पर आयल डालकर कार रुकवा ली। इसके बाद एक्सपोर्टर पर कैमिकल स्प्रे डाल दिया। इसी बीच दो बैग चोरी कर लिए। वहीं एमजी रोड पर ड्रग इंस्पेक्टर की कार से बैग चोरी कर लिया गया।
चोरी गए बैग ट्रांसयमुना और छत्ता में लावारिस हालात में सड़कों पर पुलिस को मिल गए। दिल्ली गेट निवासी शांतनु एक्सपोर्टर हैं। शाहदरा पर उनका आफिस है। बुधवार दोपहर 12 बजे शांतनु इनोवा से आफिस जा रहे थे। नवलगंज, नुनिहाई पहुंचने पर बाइक सवार दो युवकों ने बोनट से आयल टपकने का इशारा किया।
शांतनु ने गाड़ी को रोक दिया। वह नीचे उतरकर चेक करने लगे। तभी किसी ने उन पर स्प्रे छिड़क दिया। इससे उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। कुछ देर बाद जब वह कार में आए तो उनकी सीट पर रखे दो बैग चोरी हो चुके थे। एक बैग में लैपटॉप तो दूसरे में जरूरी कागजात और अन्य सामान रखा हुआ था। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस बैग की तलाश में जुट गई। बैग ट्रांसयमुना कॉलोनी सी ब्लाक में एक मकान के बाहर पड़े हुए मिल गए। सामान और लैपटॉप भी रखा मिल गया।

बैग किया साफ
वहीं दूसरी घटना एमजी रोड पर हुई। खंदारी स्थित आनंद श्री अपार्टमेंट निवासी मुकेश पालीवाल ड्रग इंस्पेक्टर हैं। वह बुधवार सुबह 11:30 बजे कार से कलक्ट्रेट स्थित आफिस जा रहे थे। कार चालक कमलेश चला रहा था। एमजी रोड के सेंट जोंस स्थित रेलवे पुल पर बाइक पर दो युवकों ने कार से आयल टपकने का इशारा किया। चेक किया तो आयल निकल रहा था।
इसी दौरान एक बाइक सवार एक युवक आया और उसने खुद को मैकेनिक बताया। इसके बाद बौनट खोलकर इंजन को चेक करने लगा। इसी बीच पिछली सीट पर रखा मुकेश का बैग चोरी कर लिया गया। बोनट खोले युवक ने कुछ देर बाद कहा कि सर्विस सेंटर पर सही करा लेना। मुकेश पालीवाल सिकंदरा स्थित कार के सर्विस सेंटर पर आए।
मैकेनिक ने कार के सही होने की जानकारी दी और इसे शहर में सक्रिय टप्पेबाज गैंग की हरकत बताई। तब बैग चोरी होने की जानकारी हो सकी। मुकेश पालीवाल ने पुलिस को जानकारी दी। मगर, बैग छत्ता क्षेत्र में मिल गया।

दो दिन बाद मिला बैग
ट्रेन से चोरी हुआ बैग एक जनवरी को सड़क पर पुलिस को मिल गया। फरीदाबाद निवासी विनोद की पत्नी जावित्री 30 दिसंबर
को मुंबई गई थी। एक जनवरी को ट्रेन से लौट रही थीं। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन से उनका बैग चोरी हो गया।
बैग में कपड़े और अन्य सामान रखा हुआ था। पुलिस को स्टेशन रोड पर बैग पड़ा मिला। पुलिस ने बैग में मिले एक नंबर से महिला को जानकारी दी। बुधवार को विनोद बैग को लेकर चला गया।