फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robbery at gunpoint by entering the house

Agra News: घर में घुसकर तमंचे के बल पर की लूटपाट

Thu, 27 Jul 2023 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 27 Jul 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Robbery at gunpoint by entering the house
कासगंज। शहर की एक कॉलोनी में घर में घुसकर तमंचे बल पर घर में रखे आभूषण लूट लिए। मामले में गृह स्वामी ने कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।दुर्गा कॉलोनी में पिछले वर्ष 25 मई की शाम राजकुमार शर्मा के घर में कायम सिंह, रंजना व दो अन्य लोग घुस आए। गृह स्वामी को गाली गलौज करते हुए घर में रखे सोने चांदी के आभूषण लूट लिए। गृह स्वामी ने चिल्लाने का प्रयास किया तो आरोपी तमंचे के बल पर जान से मारने की धमकी देने लगे। मामले में गृह स्वामी ने पुलिस को जानकारी देते हुए घटना की तहरीर दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण लीं। कोर्ट के आदेश पर बुधवार की देर सायं 4 आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed