फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbery after break the gate

उधार देने से मना किया तो दुकान का दरवाजा तोड़ कर चोरी कर ली

Mon, 01 Feb 2021 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
robbery after break the gate
सोरों(कासगंज)। ग्राम जरेथा में दुकानदार द्वारा उधार देने से मना करने पर आरोपी ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकानदार को आरोपी का पहचान पत्र मौके पर मिला। आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

जरेथा निवासी प्रमोद कुमार की गांव में ही परचून की दुकान है। उसका आरोप है कि दुकान पर गांव का ही धीरेंद्र सिंह सामान उधार मांगने एक सप्ताह पूर्व आया। प्रमोद ने सामान उधार देने से मना कर दिया। इस बात पर धीरेंद्र दुकानदार को गाली गलौज कर धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन

30 जनवरी की रात्रि में आरोपी धीरेंद्र दुकान का दरवाजा तोड़कर चीनी की बोरी, सरसों के तेल का टिन, रिफाइंड व डालडा की पेटी, 1 टिन रिफाइंड, फ्रिज, इन्वर्टर बैटरी, 3 बोरी अनाज, कांटे बाट, परचून का अन्य सामान व गुल्लक में रखे 1500 रुपये कुल मिलाकर लगभग 1 लाख रुपये का सामान निकालकर ले गया। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो सामान चोरी था और मौके पर धीरेंद्र का पहचान पत्र पड़ा मिला। प्रमोद ने धीरेंद्र पर चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed