फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robbers reached Saraf house posing as ED officers in Mathura incident saved due to cleverness of businessman

Mathura News: मथुरा में ईडी अधिकारी बनकर सराफ के घर पहुंचे लुटेरे, कारोबारी की चतुराई से बची बड़ी वारदात

Fri, 30 Aug 2024 06:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Aug 2024 06:30 PM IST
सार

मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र की राधा ऑर्डिच कॉलोनी में लुटेरे ईडी अधिकारी बनकर पहुंचे। सराफ को धमकाना शुरू कर दिया। हालांकि सराफ की चतुराई के आगे लुटेरों के पसीने छूट गए और वहां से भाग निकले।
 

विज्ञापन
Robbers reached Saraf house posing as ED officers in Mathura incident saved due to cleverness of businessman
फर्जी अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी राधा ऑर्चिड में शुक्रवार दोपहर को कुछ लोग प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी बनकर एक सराफ के घर पहुंचे। हालांकि वह व्यापारी की सजगता के कारण सफल नहीं हो पाए और कॉलोनी में शोर शराबा भीड़ एकत्रित होने के कारण वहां से गाड़ी में बैठकर भाग गए। बताया जा रहा है कि वह लूट की वारदात को अंजाम देने को पहुंचे थे। सूचना पर मौके पर एसएसपी सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल के बाद फर्जी ईडी अधिकारियों व उनकी गाड़ी जो कि सीसीटीवी में कैद हुई। उसकी तलाश को टीम लगा दी है।
विज्ञापन





 

राधा ऑर्चिड कालोनी में रहने वाले सराफ अश्वनी अग्रवाल ने बताया कि एक कार में सवार होकर दो व्यक्ति व उनके साथ एक महिला सिपाही और एक पुलिस की वर्दी पहना दारोगा शुक्रवार प्रात 7 बजे करीब आवास पर आए। उन्होंने सर्च वारंट दिखाकर घर की तलाशी लेने की बात कही। इसी दौरान वर्दीधारी दरोगा से पूछा कि वह किस थाने से आए हैं, उन्होंने बताया कि वह गोविंदपुरम थाने से आए हैं। इस बात पर शक हुआ, क्योंकि मथुरा में गोविंद नगर थाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत घर से बाहर भाग कर मथुरा-वृंदावन नगर निगम के मेयर विनोद अग्रवाल, जो कि पड़ोस में ही रहते हैं। उनके आवास पर जानकारी दी कि कुछ लोग उनके घर में घुस आए हैं। उनका शोर शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। उन्होंने जब उन ईडी के लोगों से पूछताछ की तो वह सकपका गए और गाड़ी में बैठकर भाग गए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी तत्काल एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय और और थाना गोविंद नगर पुलिस को दी गई। उनके आने से पहले वह लोग मौके भाग गए। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि गोविंद नगर थाने में ईडी की ओर से किसी भी रेड की सूचना नहीं दी गई थी। ना ही थाने से कोई दरोगा राधा ऑर्चिड कॉलोनी में गया था। कॉलोनी सहित मसानी रोड पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरा फुटेज की जांच की गई। फर्जी ईडी अधिकारी, जिस कार में आए थे। उसका नंबर कैद हुआ है। संभवत वह फर्जी लुटेरे थे, जो कि ईडी के अधिकारी बनकर आए थे। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed