{"_id":"5b65656f4f1c1bde6d8b6263","slug":"robbers-looted-man-on-the-road-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क पर 16 सेकंड में लूट को अंजाम देकर बदमाश फरार, देखते रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क पर 16 सेकंड में लूट को अंजाम देकर बदमाश फरार, देखते रह गए लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह 16 सेकंड से भी कम वक्त में एक व्यक्ति को लूट लिया और फरार हो गए। वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
वारदात शुक्रवार की रात तकरीबन पौने नौ बजे हुई, जब शहर के घी कारोबारी नीरज गुप्ता के मुनीम यशपाल सिंह चौहान निवासी छपट्टी रोज की तरह दुकानों से कैश कलेक्शन करके साइकिल से दुकान लौट रहे थे।
जैसे ही वो स्टेशन रोड पर मदर टेरेसा स्कूल के पास पहुंचे तभी पीछे से पल्सर पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित के अनुसार बाइक सवार एक युवक के हाथ में तमंचा लिए था।

25 हजार रुपए लूटे
गाड़ी से उतरकर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे वो साइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े। वो कुछ कर पाते इससे पहले ही लुटेरे बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार बैग में करीब 25 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी।
पीड़ित ने आसपास के लोगों की मदद से सूचना पुलिस और व्यापारी नीरज गुप्ता को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। हालांकि लुटेरों का पता नहीं चल सका। यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।