फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robbers Loot New Dzire Car Hostage Truck Driver

आगराः कंटेनर से नई कार लूट ले गए बदमाश, पीड़ित ने कराया मुकदमा दर्ज

Tue, 20 Oct 2020 11:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 20 Oct 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Robbers Loot New Dzire Car Hostage Truck Driver
loot demo pic
मानेसर से मारुति कंपनी की नई गाड़ियां लेकर नागपुर जा रहे एक कंटेनर को बदमाशों ने निशाना बनाया। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने कंटेनर चालक को बंधक बनाकर नई स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली। सोमवार देर रात को पुलिस ने इस घटना में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कंटेनर चालक गौतम कुमार ने बताया कि वह 18 अक्टूबर की सुबह गाड़ियों से भरा कंटेनर लेकर नागपुर जा रहा था। कंटेनर में ईको, एक ब्रिजा और एक डिजायर गाड़ी थी।
विज्ञापन


रास्ते में तीन युवक मिले और वह सवारी बनकर कंटेनर में बैठे। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में बदमाशों ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया और एक बदमाश ने स्टेरिंग संभाल ली। कुबेरपुर के पास बदमाशों ने कंटेनर रोका और ड्राइवर को उतारकर उसके हाथ, मुंह और पैर बांधकर उसे कंटेनर में डाल दिया। बदमाश डिजायर गाड़ी निकाल कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed