{"_id":"5f8e7d4a8ebc3e9bc03f5508","slug":"robbers-loot-new-dzire-car-hostage-truck-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगराः कंटेनर से नई कार लूट ले गए बदमाश, पीड़ित ने कराया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः कंटेनर से नई कार लूट ले गए बदमाश, पीड़ित ने कराया मुकदमा दर्ज
Tue, 20 Oct 2020 11:32 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
loot demo pic
मानेसर से मारुति कंपनी की नई गाड़ियां लेकर नागपुर जा रहे एक कंटेनर को बदमाशों ने निशाना बनाया। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने कंटेनर चालक को बंधक बनाकर नई स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली। सोमवार देर रात को पुलिस ने इस घटना में मुकदमा दर्ज किया है।
कंटेनर चालक गौतम कुमार ने बताया कि वह 18 अक्टूबर की सुबह गाड़ियों से भरा कंटेनर लेकर नागपुर जा रहा था। कंटेनर में ईको, एक ब्रिजा और एक डिजायर गाड़ी थी।
रास्ते में तीन युवक मिले और वह सवारी बनकर कंटेनर में बैठे। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में बदमाशों ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया और एक बदमाश ने स्टेरिंग संभाल ली। कुबेरपुर के पास बदमाशों ने कंटेनर रोका और ड्राइवर को उतारकर उसके हाथ, मुंह और पैर बांधकर उसे कंटेनर में डाल दिया। बदमाश डिजायर गाड़ी निकाल कर फरार हो गए।