{"_id":"623a07a00b658143fb09bd81","slug":"robbed-cash-and-mobile-from-merchant-on-the-strength-of-gun-mainpuri-news-agr5278858130","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से तमंचा के बल पर लूटी नकदी मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी से तमंचा के बल पर लूटी नकदी मोबाइल
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल चौराहा स्थित दुकान बंद करने के बाद घर जा रहे व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 20 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश करहल की ओर भाग गए। पीड़ित ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव झिंझाई निवासी अखिलेश चौहान करहल चौराहा के पास इन्वर्टर-बैटरी की दुकान करते हैं। सोमवार की देरशाम करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। करहल मार्ग पर नगला जुला से कुछ आगे पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने अखिलेश पर तमंचा तान दिया। जेब में रखी 20 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश करहल की ओर भाग गए। सिंहपुर नहर पुल तक व्यापारी ने पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली क्षेत्र में नगला जुला के पास सोमवार की देरशाम बाइक सवार बदमाश मेडिकल स्टोर संचालक का मोबाइल छीन ले गए। गांव झिंझाई निवासी अनुज चौहान करहल चौराहे के पास मेडिकल स्टोर चलाते हैं। सोमवार की शाम आठ बजे वह बाजार से सब्जी खरीदकर मेडिकल स्टोर आ रहे थे तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी जेब पर झपट्टा मारा और मोबाइल छीन ले गए। वारदात के बाद अनुज ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया पर वे करहल की ओर भाग गए। अनुज ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
घटनाओं के संबंध में तहरीर प्राप्त हुईं हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
अरविंद कुमार, इंस्पेक्टर कोतवाली।