{"_id":"62fb3f5875e2ad25ad24cff2","slug":"robbed-51-thousand-rupees-from-cattle-trader-in-broad-daylight-firozabad-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: दिनदहाड़े पशु व्यापारी से 51 हजार रुपये लूटे, बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: दिनदहाड़े पशु व्यापारी से 51 हजार रुपये लूटे, बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम
Tue, 16 Aug 2022 12:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Aug 2022 12:25 PM IST
सार
जिले में पशु व्यापारी से बदमाशों ने 51 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए चेकिंग भी कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में ककरुऊ कोठी चौराहा के समीप बाइक सवार बदमाशों ने पशु व्यापारी को दोगुने का लालच देकर 51 हजार रुपये ले उड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही बदमाशों को तलाशा, लेकिन पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
नारखी थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी फौंदर सिंह मंगलवार सुबह पशुओं की खरीद करने के लिए जा रहे थे। वह ककरुऊ कोठी पुलिस चौकी के समीप पहुंचे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने पर्ची का खेल दिखाकर रकम को दोगुना करने का लालच दिया। इस दौरान एक साथी ने अपनी सोने की चेन उतार कर दे दी। इस पर पशु व्यापारी को लालच आ गया। उसने भी जेब में रखी 51 हजार रुपये की नकदी निकाल कर बदमाशों को दे दी। पीड़ित कुछ समझ पाता तब तक बदमाश उसकी नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित द्वारा शोरगुल किए जाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ उत्तर पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित से बदमाशों ने धोखाधड़ी कर नकदी लूटी है। पीड़ित ने तहरीर दी है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।