फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways will run buses on seven new routes, routes selected

Agra News: रोडवेज सात नए मार्गों पर चलाएगा रोडवेज की बसें, मार्ग चयनित

Wed, 21 Feb 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Feb 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Roadways will run buses on seven new routes, routes selected
कासगंज। परिवहन निगम कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों तक रोडवेज की सुविधा देने की पहल कर रहा है। जिसके लिए सात नए मार्गों का चयन किया गया है। जिन पर शीघ्र रोडवेज की बसें दौड़ेंगी। जिससे एक दर्जन से अधिक कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को रोडवेज की बसों में यात्रा करने को मिलेगा। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन



कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शहरों तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। जिससे उन्हें खासी परेशानी होती हैं। डग्गामार वाहनों का कोई समय निर्धारित नहीं होता है और क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाया जाता है, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। जनपद के पिवारी, मोहनी, भूपालगढ़ी, बरबारा, सैलई, बरौदा, अमांपुर, मगथरा, मोहनपुरा सहित अन्य कस्बा और ग्रामीणों को रोडवेज बसों की सुविधा मिलने वाली है। जिनके मार्गों का निर्धारण किया गया है। संवाद
विज्ञापन





चार बसें 26 सीटर और 3 बसें 38 सीटर होंगी
निर्धारित मार्गों चार मार्ग ऐसे हैं जो सकरे हैं। उन पर बड़ी बसें नहीं दौड़ सकती। जिसके चलते रोडवेज ने सकरे 4 मार्गों पर 26 सीटर बसें संचालित करने का प्रस्ताव भेजा है। जबकि शेष तीन मार्गों पर 38 शीटर बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन मार्गों पर बनेगी रोडवेज बस सेवा:
रूट दूरी बस का प्रकार
कासगंज-पिवारी-मोहनी-सोरों मार्ग 31 26 सीटर
कासगंज-भूपालगढ़ी-अलीगढ़ 89 38 सीटर
कासगंज- सोरों-बरबारा-अलीगढ़ 101 26 सीटर
कासगंज-सैलई-अलीगढ़ 78 26 सीटर
कासगंज-बरौदा-अलीगढ़ 91 26 सीटर
कासगंज-अमांपुर-मगथरा 31 38 सीटर
कासगंज-सहावर-मोहनपुरा 32 38 सीटर




सात मार्गों के प्रस्ताव निगम के कार्यालय भेजे गए हैं। इन मार्गों पर रोडवेज के द्वारा अनुबंधित बसों के चलाए जाने की योजना है। जैसे ही निगम से अनुबंधित बसें मिलेंगी निर्धारित मार्गों पर बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। - ओम प्रकश, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed