फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways provided free bus travel to 23249 candidates.

Agra News: रोडवेज 23249 परीक्षार्थियों को कराई मुफ्त बस यात्रा

Thu, 05 Sep 2024 06:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Sep 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Roadways provided free bus travel to 23249 candidates.
कासगंज। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज ने व्यवस्थाएं की। 38 बसों को विभिन्न मार्गों पर लगाया गया। रोडवेज की बसों में पुलिस भर्ती परीक्षा में 23249 परीक्षार्थियों को 28.05 लाख रुपये की मुफ्त यात्रा कराई। पुलिस भर्ती परीक्षा बीते माह 23 से 26 अगस्त और 30 व 31 अगस्त को हुई। इसके लिए रोडवेज ने 38 बसों को बदायूं, आगरा, अलीगढ़, मैनपुरी, मथुरा, बुलंदशहर के लिए लगाया गया। 22 अगस्त से 3 सितंबर तक रोडवेज की बसों में 23249 परीक्षार्थियों ने प्रवेश पत्र की छाया प्रति दिखाकर 28.05 लाख रुपये की मुफ्त यात्रा की। एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार डिपो की बसों में 23249 परीक्षार्थियों ने 28 लाख पांच हजार 566 रुपये की मुफ्त यात्रा का लाभ दिया गया है। सरकार द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए शुरू की गइ मुफ्त बस यात्रा का लाभ सबसे अधिक 31 अगस्त को परीक्षार्थियों ने उठाया। पुलिस भर्ती परीक्षा में 22 अगस्त को 86 परीक्षार्थियों, 23 अगस्त को 2117, 24 अगस्त को 4394, 25 अगस्त को 3580, 26 अगस्त को 3020, 27 अगस्त को 223, 28 अगस्त को 11, 29 अगस्त को 179, 30 अगस्त को 2748, 31 अगस्त को 4679, 1 सितंबर को 1818, 2 सितंबर को 360, 3 सितंबर को 12 परीक्षार्थियों ने मुफ्त यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed