{"_id":"605781a68ebc3e593a1897c7","slug":"roadways-if-some-are-short-on-the-route-buses-will-increase-on-some-agra-news-agr485529033","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज: कुछ मार्ग पर कम होंगी तो कुछ पर बढ़ेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज: कुछ मार्ग पर कम होंगी तो कुछ पर बढ़ेंगी बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। होली के त्योहार पर बाहर नौकरी करने वाले लोग घर लौटने लगे हैं। बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में कुछ मार्गों पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाएगा। वहीं कुछ मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
त्योहार पर दिल्ली से जिले में आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। इसके चलते रोडवेज का दिल्ली रूट पर ही जोर रहता है। कुछ रूटों पर रोडवेज बसों की संख्या बहुत कम है।
मैनपुरी डिपो से कई रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है। विभागीय सूत्रों की मानें तो दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण विभाग को राजस्व का लाभ होता है। दिल्ली रूट पर वाया अलीगढ़ और यमुना एक्सप्रेस वे होकर बसों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
--------
रेल की नहीं है इस बार सुविधा
कोरोना के चलते जिले से होकर शिकोहाबाद और फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद है। कालिंद्री एक्सप्रेस और साप्ताहिक आनंद विहार एक्सप्रेस में बिना रिजर्वेशन यात्रा संभव नहीं है।
ऐसे में केवल रोडवेज बस से यात्रा का सहारा है। त्योहार पर शिकोहाबाद और फर्रुखाबाद की ओर यात्रा करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
----------
कोरोना से बचाव के नहीं इंतजाम
कोरोना एक बार फिर पैर पसारने लगा है। कोरोना से बचाव के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर कोई इंतजाम नहीं हैं। कोरोना काल में बनाई गई हेल्पडेस्क भी गायब हो चुकी है।
बसों का इंतजार करने वाले यात्री एक दूसरे से सटकर ही खड़े होते हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
----------
संचालित बसों पर एक नजर
रोडवेज की कुल बसें 68
रोडवेज की अनुबंधित बसें 02
मैनपुरी-दिल्ली वाया अलीगढ़- 25
मैनपुरी-दिल्ली वाया एक्सप्रेस वे- 05
मैनपुरी-आगरा 13
मैनपुरी-इटावा 06
मैनपुरी-कानपुर 08
मैनपुरी-फर्रुखाबाद 03
मैनपुरी-रामनगर 01
मैनपुरी-सौंरिख 01
मैनुपरी डिपो में चालक 159
मैनपुरी डिपो में परिचालक 141
---------
त्योहार पर रोडवेज को हर मार्ग पर बसें उपलब्ध करानी चाहिए। त्योहार पर दिल्ली के लिए अन्य डिपो की बसें भी मिलती हैं। लेकिन अन्य मार्गेां पर परेशानी होती है।
मनोज कुमार, मंछना
-----
मैनपुरी से लखनऊ और इलाहाबाद तक के लिए बस नहीं मिलती है। इस मार्ग पर बस सेवा शुरू होनी चाहिए। दोनों स्थानों के लिए बस सेवा नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सर्वेश सिंह, देवी रोड
-------
रोडवेज त्योहार पर सुविधा देने का दावा तो करता है। लेकिन इसके विपरीत होती है। त्योहार पर रोडवेज बसों में यात्रा करने के लिए हमेशा ही मारामारी रहती है।
हीरालाल, ज्योंती
--------
त्योहार पर दिल्ली मार्ग पर तो बसें मिलती हैं। इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर मार्ग पर हमेशा परेशानी रहती है। त्योहार पर दी जाने वाली सुविधा अधिकारियों को चेक भी करनी चाहिए।
दिनेश कुमार, अंजनी
त्योहार पर कोरोना हेल्पडेस्क बनाई जाएगी। यात्रियों की संख्या अधिक रहने वाले मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अन्य मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। रोडवेज के बेड़े में शामिल बसों का यात्रियों की संख्या के आधार पर विभिन्न मार्गों पर संचालन होता है।
- अशोक कुमार वर्मा, स्टेशन प्रभारी